गोमती हर्बल वाटिका पार्क में नेकी की दीवार सामाजिक संस्था ने किया वृक्षारोपण

0 12

- Advertisement -

पूरनपुर। समाजसेवी संस्था नेकी की दीवार की ओर से  तहसील परिसर में बने वाटिका हर्बल पार्क में पीलीभीत सिटी मजिस्ट्रेट विजयवर्धन तोमर व एसडीएम और सीओ ने पौधरोपण किया।

- Advertisement -

इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट ने लोगों को संदेश देते हुए कहा कि इस मौसम में काम से कम सभी लोग एक-एक पेड़ अवश्य लगाए। वही नेकी की दीवार के संस्थापक गुरमेल सिंह ने बताया कि इस बार दो लाख पौधे लगवाने का लक्ष्य है। सरकारी कार्यालय को हराभरा रखने के लिए गमला वितरण का भी कार्यक्रम किया जा रहा है। जिसमें बीस गमले तहसील में भेट किए हैं और सभी सरकारी कार्यालयों में भी भेट किए जाएंगे।