नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन ने वरिष्ठ कामरेड बहादुर खान को दी श्रद्धांजलि
- Advertisement -
बरेली। नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन बरेली शाखा द्वारा उत्तर रेलवे मनोरंजन सदन बरेली में नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन का युवा सम्मेलन हुआ तथा 1974 के हड़ताली वरिष्ठ कॉमरेड बहादुर खान की याद में श्रद्धांजली सभा भी की गई मंडल मंत्री राजेश चौबे द्वारा बहादुर खान के फोटो पर फूल चढ़कर अपनी और से श्रद्धांजलि दी गई

सहायक मंडल मंत्री दीपक यादव मंडल उपाध्यक्ष पंकज सक्सेना शाखा सचिव राजेश दुबे शाखा अध्यक्ष मुशर्रफ़ खान आदि पदाधिकारी और डेलीगेट द्वारा फूल चढ़कर सच्ची श्रद्धांजलि दी गई संगठन को दी गई उनके द्वारा सेवाओं का मंडल मंत्री द्वारा बताया गया बहादुर खान जी द्वारा 1960 1968 1974 में हड़ताल में योगदान दिया गया बहादुर खान जी का निधन बीमारी के कारण दिनांक 17 जून 2024 को हुआ थाउसके बाद युवा मोर्चा का सम्मेलन प्रारंभ हुआ
- Advertisement -
बरेली शाखा के कन्वीनर विवेक चौबे को कन्वीनर फिरोज खान सरोज कुमारी को युवा मोर्चा की बागडोर सौंप गई। सम्मेलन में निशा रानी, सुशील अरोड़ा, रामवीर दिवाकर ,महेश चंद, रामकुमार, चंदन सिंह ,सचिन गुप्ता ,राजेश कुमार स्टेशन मास्टर मनीष उपाध्याय, संगीता सक्सेना , भसीन दिल्ली गेट, पाटन यादव, राहुल शर्मा ,रवि राज ,कमलेश उपाध्याय, इमरान जीपीएस बरेली, राकेश कुमार, महबूब अली, अभिषेक कुमार, जुबेर खान ,भोजराज सिंह आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।