पीलीभीत शाही रेलखंड पर रेस्टोरेशन का कार्य हुआ पूरा काफी प्रयासों के बाद चली रेलगाड़ी

0 105

- Advertisement -

गोरखपुर,  : पूर्वोत्तर रेलवे पर रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अथक प्रयासों से 21 जुलाई, 2024 को पीलीभीत-शाही खंड के रेस्टोरेशन का कार्य पूरा कर इसे रेल यातायात के लिये फिट घोषित कर दिया तथा इस खंड पर पहली गाड़ी 21 जुलाई, 2024 को बरेली सिटी से 21.10 बजे चलने वाली 05385 बरेली सिटी-पीलीभीत अनारक्षित विशेष गाड़ी पीलीभीत के लिये चलाई जा रही है।

 

ज्ञातव्य है कि गत सप्ताह उत्तराखंड एवं तराई क्षेत्र में भारी वर्षा एवं जल जमाव के कारण पीलीभीत-शाही खंड पर रेल यातायात बाधित हो गया था। पूर्वोत्तर रेलवे के प्रमुख मुख्य इंजीनियर  रंजन यादव एवं मंडल रेल प्रबन्धक/इज्जतनगर सुश्री रेखा यादव ने मंडलीय अधिकारियों के साथ पीलीभीत-शाही खंड पर प्रभावित रेल लाइन का निरीक्षण कर इस रेल खंड के रेस्टोरेशन में लगे रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों का मार्गदर्शन एवं उत्साहवर्धन किया। रेस्टोरेशन कार्य की निरन्तर मॉनिटरिंग एवं रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अथक प्रयासों से 21 जुलाई, 2024 का रेस्टोरेशन का कार्य पूर्ण कर लिया गया।

- Advertisement -