आईजीआरएस पटल पर शिकायतों के निस्तारण में बरेली जोन को मिला पहला स्थान
- Advertisement -
बरेली।अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन के निर्देशन में माह जून 2024 में समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली-जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त जनशिकायतों के निस्तारण में बरेली जोन को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ ।
शासन द्वारा संचालित जनसुनवाई पोर्टल (IGRS) पर प्राप्त जनशिकायतों के निस्तारण के सम्बन्ध मेें प्रदेश स्तर पर मासिक मूल्यांकन रिपोर्ट जारी की गयी है। माह जून 2024 में बरेली जोन के जन सुनवाई पोर्टल (IGRS) पर प्राप्त जनशिकायतों का गुणवत्तापरक एवं समयबद्ध निस्तारण अपर पुलिस महानिदेशक, बरेली जोन महोदय के निर्देशन में कराया गया, जिसके फलस्वरूप जोन स्तर पर बरेली जोन को माह जून के मूल्यांकन रिपोर्ट में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। माह जून में 6 सन्दर्भ प्राप्त हुये जिसमें सभी 6 सन्दर्भों का गुणवत्तापरक एवं समयबद्ध निस्तारण कराया गया।
शासन द्वारा संशोधित नई समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली-जनसुनवाई पोर्टल (IGRS) पर प्राप्त जनशिकायतों के निस्तारण में माह जून में बरेली जोन को प्रथम स्थान प्राप्त होने पर अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन द्वारा IGRS प्रकोष्ठ में नियुक्त प्रभारी उप निरीक्षक सतेन्द्र कुमार, मुख्य आरक्षी नरेन्द्र प्रताप सिंह एवं महिला आरक्षी कली पाण्डेय को पुरूस्कृत किया गया।
इसी प्रकार अपर पुलिस महानिदेशक, बरेली जोन के पर्यवेक्षण में परिक्षेत्र स्तर पर मुरादाबाद परिक्षेत्र को प्रथम एवं बरेली परिक्षेत्र को 16वीं रैंक तथा जोन के पॉंच जनपदों(बदायूॅं, पीलीभीत, मुरादाबाद, बिजनौर एवं सम्भल) को भी प्रथम रैंक, जनपद बरेली एवं रामपुर को 33वीं रैंक तथा जनपद शाहजहॉंपुर एवं अमरोहा को 55वीं रैंक प्राप्त हुयी है।
अपर पुलिस महानिदेषक बरेली जोन द्वारा सभी जनपद प्रभारियों को IGRS पर प्राप्त षिकायतों का गुणवत्तापरक एवं समयबद्ध निस्तारण कराने हेतु निर्देशित किया गया है।
- Advertisement -