आंवला सांसद ने किया 300 बेड अस्पताल का निरीक्षण

0 23

- Advertisement -

बरेली। समाजवादी पार्टी के सांसद नीरज मौर्य ने कोविड अस्पताल में ओपीडी का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने कई मरीजों से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली, साथ ही मरीजों को समय से दवा मिलने के संबंध में भी पूछताछ की।

 

 

 

दरअसल आज सोमवार को आंवला के सांसद नीरज मौर्य खुर्रम गौटिया स्थित कोविड अस्पताल का निरीक्षण करने पहुचें। अस्पताल पहुंचते ही वह सबसे पहले ओपीडी के कक्ष संख्या एक में बैठे डॉक्टर से एप्रेन के बारे में जानकारी ली,तब वह कुछ न बोल सके,तो सांसद नीरज मौर्य ने कहा कि डॉक्टर बनने में आठ से १० वर्ष का समय लग जाता है,तो कम से कम इस हिसाब से रहो कि दूर से मरीज देख ले कि यह डॉक्टर साहब है।
ओपीडी का निरीक्षण करने के बाद सांसद नीरज मौर्य रैवीज की वैक्सीन कक्ष में पहुंचे जहां उन्होंने मरीजों से पूछा कि वैक्सीन लगवाने में कोई दिक्कत तो नही हो रही है। निरीक्षण के दौरान प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ.इम्तियाज हुसैन, समाजवादी पार्टी के मयंक शुक्ला, बृजेश श्रीवास्तव, सत्येन्द्र श्रीवास्तव,मोहित भारद्वाज,नरेश मौर्य,आलौक सहित तमाम सपा कार्यकर्ता उपस्थित थे

- Advertisement -

आउसोसिंग कर्मियों ने सुनाया अपना दर्द
कोविड अस्पताल में तीन दर्जन से अधिक कर्मचारी आउटसोसिंग कर्मचारी है,जिनकी कार्यकाल की वैधता ३० जून को समाप्त हो चुकी है,इसके बावजूद विभाग द्वारा इनसे काम कराया जा रहा है। कार्य सीमा बढ़ाने का अभी तक कोई लेटर प्राप्त नही हुआ है। उन्होंने कार्यकाल की बैधता बढ़ाने जाने की मांग की।