भाई ने पीटा तो नाबालिक घर से भागा, आर पी एफ ने किया चाइल्ड हेल्पलाइन के हवाले

0 16

- Advertisement -

बरेली । ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते, रेलवे सुरक्षा बल द्वारा इज्जतनगर मंडल के कासगंज रेलवे स्टेशन पर उप निरीक्षक अर्जुन कुमार साथ हेड कांस्टेबल रमेश सिंह द्वारा गाड़ी संख्या 05336 को चेक करने के क्रम में प्लेटफार्म संख्या 03 पर समय करीब 12:30 बजे एक बच्चा बेंच पर डरे सहमे एवं रोते हुए मिला पास जाकर सहानुभूतिपूर्वक पूछने पर अपना नाम दिव्यांश पुत्र गजेंद्र निवासी हनुमान धाम थाना शाहजहांपुर जिला शाहजहांपुर उम्र करीब 11 वर्ष बताया

उसने बताया कि मेरे भाई द्वारा मुझे पीट दिया गया था इसलिए मैं घर से भाग कर ट्रेन में बैठकर यहां पर आ गया हूं, मुझे अपने घर जाना है। उक्त बालक की निगरानी आरपीएफ लेकर पोस्ट हाजा पर लाया गया उक्त बालक की सुपुर्दगी की हेतु चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर कॉल करने के पश्चात चाइल्ड हेल्पलाइन कासगंज से टीम सदस्य आयुष कुमार पोस्ट हाजा उपस्थित हुए उक्त बालक को ऑन ड्यूटी स्टेशन मास्टर कासगंज महाराज सिंह के समक्ष सुपुर्दगीनामा तैयार कर समय करीब 13:10 बजे अग्रिम कार्यवाही हेतु चाइल्डलाइन कासगंज को दिया गया।

- Advertisement -