गेहूं की भौतिक खरीद में बरेली मंडल रहा प्रथम, कमिश्नर ने सात क्रय केंद्र प्रभारियों को किया पुरस्कृत
- Advertisement -
बरेली,। मण्डलायुक्त ने आज आयुक्त सभागार में रबी विपणन वर्ष 2024-25 में मूल्य समर्थन योजनान्तर्गत किसानों से सर्वाधिक गेहूॅ खरीद करने वाले क्रय केन्द्र प्रभारियों को प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो देकर पुरस्कृत किया।
- Advertisement -
इस अवसर पर मण्डलायुक्त ने खाद्य विभाग द्वारा पुरस्कार प्रदान करने की पहल किये जाने पर सराहना की और कहा कि किसी को अच्छे कार्य किये जाने पर प्रोत्साहित करने से उसकी कार्य क्षमता बढ़ती है। मण्डलायुक्त ने कहा कि निर्वाचन के दौरान भी आप लोगों द्वारा अच्छा कार्य किया गया और अपने कार्य हेतु पुरस्कृत होने वाले कर्मियों को बधाई दी
गेहूॅ क्रय केन्द्र प्रभारियों द्वारा किये गये असाधारण प्रदर्शन तथा गेहूॅ खरीद हेतु प्रोत्साहित करने के दृष्टिगत शासन से प्राप्त निर्देशों के अनुसार मण्डलायुक्त द्वारा दिनांक 15.04.2024 से 12.05.2024 के मध्य साप्ताहिक रूप से सप्ताह में 02 सबसे अधिक खरीद करने वाले तथा सप्ताह तक 02 सबसे अधिक संचयी खरीद करने वाले क्रय केन्द्र प्रभारियों को पुरस्कृत किया गया। सप्ताह में सबसे अधिक गेहूॅ खरीद करने वाले गेहूॅ क्रय केन्द्र प्रभारी मून्गाराम, विजय प्रताप, योगेश कुमार त्रिपाठी, संजय कुमार सिंह (02 बार), ईशान गौरव दीक्षित (02 बार), अमिया प्रसून। सप्ताह तक सबसे अधिक संचयी खरीद करने वाले क्रय केन्द्र प्रभारी- मून्गा राम (02 बार), योगेश कुमार त्रिपाठी (02 बार), अमिया प्रसून (02 बार), प्रदीप कुमार, संजय कुमार सिंह है।
पुरस्कार वितरण समारोह में सम्भागीय खाद्य नियंत्रक, सम्भागीय खाद्य विपणन अधिकारी, डी0आर0 कोऑपरेटिव, जिला खाद्य विपणन अधिकारी बरेली एवं शाहजहांपुर, क्रय संस्थाओं के मण्डलीय एवं जनपदीय अधिकारी उपस्थित रहे।