आई टी बी पी में आयोजित हुआ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
- Advertisement -
बरेली। क्षेत्रीय मुख्यालय एवं तृतीय वाहिनी आइटीबीपी में आज दसवीं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उपमहानिरीक्षक क्षेत्रीय मुख्यालय अवनीश जी के निर्देशन में पवन सिंह सेनानी तृतीय वाहिनी आइटीबीपी के अधिकारी व हिमवीर जवानों ने दसवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि 21 जून 2015 को पहली बार पूरे विश्व में योग को अपनाया गया और यह योग भारतीय परंपरा बहुत प्राचीन है इससे अनेक लाभ है योग अभ्यास करने से शरीर निरोगी रहता है और चुस्ती फुर्ती रहती है
- Advertisement -

दैनिक दिनचर्या का अभिन्न अंग मानते हुए योग को अपने जीवन में अपने जीवन में अपनाए और इससे होने वाले लाभ के बारे में लोगों को बताएं, इस अवसर पर एनटीआरओ देहरादून और पश्चिम बंगाल में चुनाव ड्यूटी में तैनात जवानों ने भी दसवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में भाग लिया