एंटी करप्शन टीम ने थाना कादर चौक के हेड कांस्टेबल को 20 हजार की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

0 57

- Advertisement -

बरेली। ए डी जी , और भ्रष्टाचार निवारण संगठन के निर्देश पर भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाए जा रहे हैं अभियान के अंतर्गत शासन की जीरो टॉलरेंस मंशा के अनुरूप बरेली की एंटी करप्शन टीम ने सी ओ यशपाल सिंह के नेतृत्व में बदायूं जनपद के थाना कादर चौक में तैनात हेड कांस्टेबल प्रविंद्र सिंह को₹20 हजार की रिश्वत लेते थाना कादर चौक परिसर में रंगे हाथों गिरफ्तार किया है

इस मामले में दरोगा महेश कुमार को भी नामजद किया गया है शिकायतकर्ता लाइक अली पुत्र स्वर्गीय मोहम्मद निवासी कादर बाड़ी थाना कादर चौक के बेटे के खिलाफ छेड़खानी के आप का एक शिकायती पत्र दरोगा महेश कुमार को प्राप्त हुआ था इसके समझौते के लिए उन्होंने लायक अली से₹20 हजार की डिमांड की थी उन्होंने इसकी शिकायत एंटी करप्शन विभाग को दी एंटी करप्शन के सीईओ यशपाल सिंह ने काशीनाथ उपाध्याय के नेतृत्व में टीम को निर्देशित करते हुए रिश्वतखोर हेड कांस्टेबल को ट्रैप करने निर्देश दिया

- Advertisement -

जिसके अनुपालन में एंटी करप्शन टीम ने 12:30 बजे थाना कादर चौक में पहुंच कर रुपए 20 हजार की रिश्वत दी और रंगे हाथों पकड़ लिया हेड कांस्टेबल ने बताया कि उसने यह रिश्वत दरोगा महेश कुमार के कहने पर ही ली है इसमें महेश कुमार दरोगा को नामजद किया गया है विधि करवाई थाना उझानी में की जा रही है