पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित हुआ दसवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

0 38

- Advertisement -

बरेली । पूर्वोत्तर रेलवेइज्जतनगर मंडल पर 10वाँ अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस ’स्वयं और समाज के लिए योग’ थीम पर रेलवे स्पोर्ट्स स्टेडियम रोड न0 4 इज्जतनगर में मनाया गया। मंडल रेल प्रबंधक सुश्री रेखा यादव, अपर मंडल रेल प्रबंधक राजीव अग्रवाल सहित रेलवे के शाखा अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को बरेली के प्रतिष्ठित योग प्रशिक्षक डा. सुधान्शु सिंह, डा. निधि सिंह, अमित माहेश्वरी, सानिध्य कुमार सिंह, रचना पटेल, अमरजीत कौर और पूजा गंगवार ने योगाभ्यास कराया।

योग प्रशिक्षक ने बताया कि ‘‘योग केवल व्यायाम नहीं है, बल्कि स्वयं के साथ, विश्व और प्रकृति के साथ एकत्व खोजने का भाव है। योग हमारी जीवन शैली में परिवर्तन लाकर हमारे अंदर जागरूकता पैदा करता है तथा प्राकृतिक परिवर्तनों से शरीर में होने वाले बदलावों को सहन करने में सहायक हो सकता है।’‘

- Advertisement -

इसके अतिरिक्त ट्रेन सेट, सवारी एवं माल डिब्बा, इंजीनियरिंग एवं परिचालन प्रशिक्षण केन्द्रों, लोको शेड, रेलवे सुरक्षा बल बैरक के साथ-साथ बरेली सिटी, काठगोदाम, फर्रुखाबाद, रामनगर, कासंगज, पीलीभीत आदि रेलवे स्टेशनों, कोचिंग डिपो, रनिंग रुम एवं सीनियर सेक्शन इजीनियर, कार्य/रेलपथ कार्यालयों पर भी योग प्रशिक्षण एवं योगाभ्यास का कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंडल पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का सफल आयोजन मंडल कार्मिक अधिकारी अभिनव कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में किया गया।