सत्संग से वापस आ रही बस ट्रैक्टर को बचाने में पेड़ से टकराई तीन दर्जन यात्री घायल

0 16

- Advertisement -

बरेली। थाना बिथरी चैनपुर क्षेत्र के बीसलपुर रोड पर ग्राम कमुआ कला में लकड़ी से भरा ट्रैक्टर को बचाने को लेकर बस पेड़ से टकराने से तीन दर्जन से ज्यादा यात्री हुए घायल

 

बरेली बीसलपुर मार्ग ग्राम कमुआ में सुबह 5 बजे बरेली की तरफ शामली से सत्संग से लौटते समय यात्रियों से भरी बस आ रही थी बीसलपुर साइड से आ रहे लकड़ी से भरा टैक्टर ट्राला को बचाने को लेकर बस पेड़ से टकराने से क्षतिग्रस्त हो गई जिसमें लगभग तीन दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं

- Advertisement -

वही मौके पर पहुंची बिथरी चैनपुर की पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से बरेली जिला अस्पताल और निजी अस्पताल में सभी घायल यात्रियों को भर्ती कराया गया है वही जानकारी के अनुसार कुछ यात्रियों की हालत नाजुक बताई जा रही है।