ईदगाह सहित शहर भर की मस्जिदों में अदा की गई ईद उल जुहा की नमाज

0 20

- Advertisement -

बरेली,देश भर में ईद-उल-अज़हा का त्यौहार अमन-ओ-सुकून के साथ मनाया गया। ईद की नमाज़ अदा करने के बाद लोगो ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।

*शहर में मुख्य नमाज़ बाकरगंज स्थित ईदगाह में 10.00 बजे क़ाज़ी-ए-हिंदुस्तान मुफ़्ती असजद रज़ा क़ादरी(असजद मिया) ने अदा करायी। नमाज़ के बाद ख़ुत्बा पढ़ा उसके बाद ख़ुसूसी दुआ की। सभी से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इस मौके पर जमात रज़ा मुस्तफ़ा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सलमान मियां,महासचिव फरमान मियाँ व मोइन खान समेत अमन कमेटी के डॉक्टर कदीर अहमद ने सबको गले लगकर ईद की मुबारकबाद पेश

- Advertisement -

। ईदगाह कमेटी के सदर ख़लील अहमद,डॉक्टर सरताज नूरी,महताब अली,सय्यद हसीब ने काज़ी ए हिंदुस्तान के ईदगाह पहुंचने पर जोरदार इस्तकबाल किया और गले मिलकर मुबारकबाद दी। ईदगाह समेत सभी मस्जिदों में हज़रत इब्राहीम व हज़रत ईस्माइल अल्हेअस्सलाम की कुर्बानी का मशहूर वाक़या इमामों ने बयान करते हुए कहा कि मुसलमान अल्लाह की राह में अपनी सबसे प्यारी चीज़ कुर्बान करने का वक्त आए तो कभी पीछे न हटे।*

दरगाह आला हज़रत के मीडिया प्रभारी नासिर कुरैशी ने बताया कि सबसे पहले बाजार संदल खान स्थित दरगाह वली मियां में 5 बजकर 40 मिनट पर सज्जादानशीन अल्हाज अनवर बिन नूर मोहम्मद ने नमाज़ अदा की गई। मलूकपुर की नूरी रज़ा मस्जिद में नमाजियों की सहूलियत के लिए सुबह 6 बजे पहली और 7 बजे दूसरी शिफ्ट में नमाज़ अदा कराई गई। पहली शिफ्ट मौलाना मुनीर और दूसरी शिफ्ट मौलाना गुलाम मोहम्मद ने अदा कराई।

सबसे आखिर में दरगाह आला हज़रत स्थित रज़ा मस्जिद में मौलाना ज़हीम मंजरी ने साढ़े दस (10.30) बजे नमाज़ अदा कराई। ख़ुसूसी दुआ अल्लामा तौसीफ रज़ा खान(तौसीफ मियां) ने की। यहाँ दरगाह प्रमुख हज़रत सुब्हानी मियां व सज्जादानशीन मुफ़्ती अहसन मियां समेत खानदान के बुजुर्गों ने नमाज़ अदा कर एक दूसरे को गले लगकर मुबारकबाद दी