- Advertisement -
बरेली।जाट
महा सभा की मीटिंग जाट भवन बिलवा में आयोजित की गई थी जिसकी अध्यक्षता निवर्तमान अध्यक्ष ब्रज पाल सिंह बरगोटी द्वारा की गई थी,इस सभा के मुख्य अतिथि पूर्व महापौर डाक्टर आई एस तोमर थे ।
डॉक्टर आई एस तोमर जी की उपस्थिति में जाट महा सभा के नए अध्यक्ष के चुनाव हेतु चौधरी राजेश सिंह मलिक का नाम प्रस्तुति किया गया था जिनको सभा में उपस्थित लगभग 200 लोगों ने एक साथ हाथ उठाकर ध्वनिमति से समर्थन किया
- Advertisement -
जाट महा सभा का संचालन चौधरी सुरेंद्र सिंह मलिक द्वारा किया और सुरेंद्र सिंह मलिक ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष चौधरी राजेश मलिक को शुभ कामनाएं दी आप आगे बड़े सारा समाज आपके साथ है और यह भी बताया कि राजेश मलिक के ग्रांड फादर ( दादा जी ) स्वर्गीय श्री कुंअर निरंजन सिंह जी पीलीभीत विधान सभा क्षेत्र से प्रथम और द्वितीय विधान सभा चुनाव में विधायक चुने गए थे और राजेश मलिक को यह आशीर्वाद सभी लोगों की तरफ से दिया गया कि आप अपने दादा जी की तरह जाट समाज की सेवा करे ।
सभा में पीलीभीत से तराई जाट मंच के अध्यक्ष चौधरी पन्नी सिंह अपनी पूरी टीम के आए थे। अध्यक्ष चुने जाने के उपरांत चौधरी राजेश मलिक ने दूर दूर से आए सभी सम्मानित लोगों को इतना अपार समर्थन देने के लिए उनका आभार /धन्यवाद दिया और राजेश मलिक ने सभी को आश्वाशन दिया कि जाट समाज के कल्याण और उत्थान में मै अपना सर्वोच्च समर्पण दूंगा और सदैव समाज के लोगों के साथ खड़ा रहूंगा।