एसआरएम राजकीय आयुर्वैदिक कॉलेज में आयोजित हुआ सामूहिक योग अभ्यास कार्यक्रम
- Advertisement -
’’ बरेली। आयुष मंत्रालय के प्रोटाकाल के अनुसार प्राचार्य एवं अधीक्षक प्रो डीके मौर्य के निर्देशन में बरेली शहर की मेगा सिटी कालोनी में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया


योग विशेषज्ञ गरिमा सिंह ने उत्तानासन कराया, जिससे दिमाग शांत रहता है, यह डिप्रेशन, चिंता को दूर करने में मदद करता है, जंघा और घुटने मजबूत करता है, सिरदर्द और अनिद्रा को दूर करता है। पाचन में सुधार लाता है, उसके बाद ताडासन कराया, इसको करने से जंघा और घुटने मजबूत होते हैं, रीड की हडडी के रोगों को दूर करता है, सियाटिका के दर्द में बहुत लाभदायक है, शरीर के संतुलन को विकसित करता है। चक्की चलासन कराया, इसके करने से पेट का मोटापा बहुत तेजी से घटता है, महिलाओं के लिए बहुत ही उपयोगी आसन है। रीड की हडडी में लचीलापन लाता है। बढापे के लक्षणों को कम करने में बहुत लाभकारी है साथ ही मन को शांत करता है।
- Advertisement -
सेतुबंधासन कराया, जिससे रीड की हडडी मजबूत होती है, छाती और गर्दन में खिचाव लाता है, महिलाओं के लिये बहुत उपयोगी है, रं
गोली प्रतियोगिता का आयोजन डाॅ साधना शाक्य एवं डाॅ प्रणव गौतम द्वारा किया गया जिसमें संस्था के छात्र छात्राओं ने योग से सम्बंधित रंगोली बनाकर प्रतिभाग किया, प्रतियोगिता के निर्णायक मण्डल रहे प्रो सुमन यादव, डाॅ चन्द्रभान सिंह, डाॅ अतुल कुमार, डाॅ अजय यादव एवं जितेन्द्र कुमार ने मिताली गुप्ता, वर्षा, आरजु, अमन प्रेमप्रकाश, अभिषेक प्रताप, अजित की रंगोली को प्रथम स्थान पर घोषित किया। शिवप्रिया, प्रीति, अनुराग, निजाम, गंगेश की रंगोली को द्वितीय स्थान दिया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रो रीता गुप्ता, प्रो योगेश कुमार एवं डाॅसंतोष कुमार द्वारा किया गया।