मीरगंज विधानसभा में सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार का हुआ जोरदार स्वागत

0 19

- Advertisement -

बरेली।आज विधानसभा मीरगंज में कार्यकर्ता अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसमे मुख्य अतिथि नव निर्वाचित *सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार* रहे।

निर्वाचित होने के बाद प्रथम बार मीरगंज विधानसभा आगमन पर सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, एवम विधायक डॉ डी सी वर्मा को अध्यक्ष भारतीय पशु चिकित्सा परिषद भारत सरकार बनने पर कार्यकर्ताओ ने हार्दिक स्वागत व अभिनंदन किया।

 

- Advertisement -

इस अवसर पर कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए *सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार* ने कहा कि लोकसभा चुनाव में विधानसभा मीरगंज के समस्त कार्यकर्ताओ के कठोर परिश्रम से ऐतिहासिक मतों से विजय प्राप्त की है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओ का सहृदय से धन्यवाद व आभार व्यक्त किया।

 

 

 

*जिला अध्य्क्ष पवन शर्मा* ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन के रीढ़ होते हैं। इसलिए वे सदैव सम्मान के पात्र होते हैं। कार्यकर्ता जिन्होंने पार्टी को अपने परिश्रम के बल पर सींच कर इतना बड़ा रूप दिया है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओ के परिश्रम का ही परिणाम है कि आज भाजपा का स्वरूप इतना बड़ा हुआ है।

इस अवसर पर सांसद छत्रपाल गंगवार, विधायक डॉ डी सी वर्मा, जिला अध्य्क्ष पवन शर्मा, सोमपाल शर्मा, अजय सक्सेना, योगेंद्र गुप्ता, गोपाल कृष्ण गंगवार, राजकुमार शर्मा, तेजेश्वरी सिंह, राहुल साहू, वीरपाल मौर्य, मंडल अध्य्क्ष शिवम शर्मा, वीरपाल सिंह, तेजपाल फौजी, कुलवीर सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।