- Advertisement -
बरे
बरेली, । आज आईएमए हाल में विश्व रक्तदाता दिवस के एक दिन पूर्व जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार के मुख्य आतिथ्य में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया।
जिलाधिकारी ने रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया व स्वयं रक्तदान कियाजिलाधिकारी ने इस अवसर पर रक्तदान महादान का संदेश देते हुए रक्तदान जैसे पुनीत कार्य से किस प्रकार मानवता की सेवा कर सकते हैं के बारे में जानकारी दी।
- Advertisement -
जिलाधिकारी ने कहा रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है इसलिए रक्तदान को महादान कहते हैं, क्योंकि यह दान दूसरों की जिंदगी बचाने के साथ खुद की सेहत दुरुस्त करता है। उन्होंने कहा कि लोगों में भ्रांतियां हैं कि रक्तदान करने से उन्हें कमजोरी आएगी, वह मेहनत का काम नहीं कर पाएंगे, हकीकत में ऐसा नहीं होता है।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा की रक्तदान करने से हमारा शरीर 24 घण्टों के भीतर दोबारा नया रक्त बना लेता हैं
जिलाधिकारी ने आईएमए ब्लड बैंक के सेंचुरियन ब्लड डोनर दिनेश चन्द्र कटियार को 112 बार, इकबाल सिंह को 100 बार एवं श्याम कृष्णा को 87 बार रक्तदान करने पर प्रोत्साहन पत्र देने की घोषणा की।आईएमए के अध्यक्ष डॉ राजीव गोयल ने भी रक्तदान किया
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 विश्राम सिंह, एसीएमओ डॉ राजेश कुमार, डॉ. अमित पवार, डिप्टी सी.एम.ओ डॉ. लईक अंसारी, आई.एम.ए. बरेली के अध्यक्ष डॉ. राजीव गोयल, सचिव डॉ. गौरव गर्ग, कोषाध्यक्ष डॉ. निकुंज गोयल, कम्युनिटी सर्विस चेयरमैन डॉ. एसपी अग्रवाल, आई.एम.ए. ब्लड बैंक चेयरमैन डॉ. अजय भारती, डॉ. विनोद पगरानी, डॉ. अतुल श्रीवास्तव, डॉ. अंजू उप्पल, डॉ. जे.पी. सेठी, डॉ. पारुल प्रिया, डॉ. अर्चना अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
————————