विश्व पर्यावरण दिवस पर आईजी ,एस एसपी और एसपी सिटी ने पुलिस लाइन में किया वृक्षारोपण

0 30

- Advertisement -

बरेली।आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक बरेली रेंज डॉ राकेश कुमार सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार घुले पुलिस अधीक्षक नगर राहुल भाटी सहायक पुलिस अधीक्षक द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में वृक्षारोपण किया गया।

इस अवसर पर पुलिस लाइन के अन्य अधिकारी,कर्मचारीगण द्वारा भी पुलिस लाइन परिसर तथा उसके आस-पास के क्षेत्रों में वृक्षारोपण का कार्य किया गया। सभी को प्रकृति के प्रति अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए पर्यावरण की सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए अधिकाधिक वृक्षारोपण करने हेतु प्रेरित किया गया

- Advertisement -

। इस अवसर पर आईजी राकेश कुमार सिंह ने कहा की मानव जीवन का सीधा संबंध पर्यावरण से है पर्यावरण का संतुलन बिगड़ने पर मनुष्य के जीवन का संतुलन बिगड़ जाता है पर्यावरण से ही मनुष्य का जीवन सुरक्षित है हम पर्यावरण को सुरक्षित बनाएं अधिक से अधिक पेड़ लगाए और पर्यावरण के साथ कोई छेड़छाड़ ना करें इस अवसर पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों ने पेड़ लगाकर पर्यावरण को संरक्षित करने का संकल्प लिया