प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रेल कर्मियों को बताए गए हीट वेव्स से बचने के उपाय

0 62

- Advertisement -

बरेली। न्यू मॉडल रेलवे कॉलोनी प्राथमिकस्वास्थ्य केंद्र  में आज लू तप- घात ( हीट वेव ) का जागरूकता कैंप मुख्य चिकित्सा अधीक्षक इज्जत नगर के नेतृत्व में इस कैंप का आयोजन डॉक्टर उरूस के द्वारा किया गया।

डीजल शेड, इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रिकल के 21 कर्मचारियों को लू से बचने के उपाय एवं उसके लक्षणों को बताया गया।

- Advertisement -

शरीर का तापमान एवं पसीना, चक्कर आना, उल्टी-दस्त होना, सर दर्द एवं बेहोश हो जाना, यह सब लक्षणों के बारे में बताया गया ऐसा होने पर तुरंत अपने किसी पास के स्वास्थ्य केंद्र व चिकित्सक से इसका ठीक तरीके से उपचार कराये। तत्पश्चात बी. पी.शुगर की जांच की गई एवं ओ. आर. एस. पाउडर का भी वितरण किया गया।