विश्व पर्यावरण दिवस पर डीआरएम ने साइकिल चलाकर पर्यावरण को बचाने का दिया संदेश

0 34

- Advertisement -

बरेली। 5 जून को पूरे विश्व में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है इस अवसर पर पूर्वोत्तर रेलवे इज्जत नगर में विश्व पर्यावरण दिवस को साइक्लोथान के रूप में मनाया गया मंडल रेल प्रबंधक रेखा यादव ने रोड नंबर 4 स्पोर्ट्स स्टेडियम में विश्व पर्यावरण दिवस पर साइकिल रैली का शुभारंभ किया उनके साथ अपर मंडलरेल प्रबंधक राजीव अग्रवाल भी मौजूद थे उन्होंने भी साइकिल चला कर रैली में भाग लिया

यह साइकिल रेडी रोड नंबर 4 से होती हुई विभिन्न मार्गो कुदेशिया अंडरपास से गुजरती हुई डीआरएम दफ्तर के पीछे से निकलते हुए स्पोर्ट स्टेडियम पर वापस आई इस अफसर पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस को साइक्लोथोन के रूप में मनाया जा रहा है

- Advertisement -

पर्यावरण की सुरक्षा के लिए अधिक से अधिक संख्या में पेड़ लगाए और पर्यावरण को बचाएं पर्यावरण का हमारे मानव जीवन से सीधा संबंध है अगर पर्यावरण सुरक्षित रहेगा तो हम लोग स्वस्थ और सुरक्षित रहेंगे पर्यावरण का संतुलन बिगड़ने से भौगोलिक स्थिति बदल जाती है इसलिए मैं लोगों से निवेदन करती हूं कि अधिक से अधिक पेड़ लगाए और पर्यावरण की रक्षा करें

आज साइक्लोट्रॉन दिवस इसलिए मनाया गया है कि लोग अधिक से अधिक संख्या में साइकिल का प्रयोग करें पेट्रोल डीजल की गाड़ियों से से वायु प्रदूषण फैलता है और सांस लेने में घुटन होती है ऑक्सीजन की कमी हो जाती है और पर्यावरण प्रदूषित हो जाता है