बरेली की दोनों लोकसभा सीट पर हुआ बड़ा घमासान, एक एनडीए को, तो एक इंडिया गठबंधन के पाले में गई सीट*
- Advertisement -
बरेली। लोकसभा चुनावों की मतगड़ना में बरेली के राजनीतिक दलों की सुबह से ही धड़कने बढ़ा रखी थी। कभी भाजपा तो कभी सपा आगे पीछे लगी रही। लेकिन बरेली की सीट पर भाजपा के छत्रपाल गंगवार ने सजातीय नेताओं और बिरादरी की नाराजगी के बावजूद अपनी सरलता और कार्यकर्ताओं की मेहनत के साथ मोदी योगी के रोड शो और सभाओं का फायदा उठाते हुए और अपने चुनावी मैनेजमेंट की वजह से भाजपा के लिए बरेली की लोकसभा सीट को बचा लिया
। छत्रपाल गंगवार ने अपने विरोधियों को कड़ी मात दी है। बरेली की जनता ने छत्रपाल गंगवार को 567127 वोट मिले और प्रवीण सिंह ऐरन को 532323 वोट मिले । वह सपा प्रत्याशी प्रवीन सिंह ऐरन से 34804 वोटों से जीते।
- Advertisement -
*आंवला लोकसभा सीट पर भाजपा को तगड़ा झटका मिला है, कांटे की टक्कर में सपा ने भाजपा के मौजूदा सांसद धर्मेंद्र कश्यप को हराया।*
बरेली की आंवला लोकसभा सीट पर भाजपा और इंडिया गठबंधन के बीच सीधी टक्कर नजर आई। आंवला लोकसभा क्षेत्र में सवर्ण वोटों की भाजपा से नाराजगी और भाजपा के कहे जाने मौर्या वोटों में सेंधमारी ने भाजपा प्रत्याशी धर्मेंद्र कश्यप को कमजोर कर दिया। आंवला में पप्पू, डब्बू और बब्बू की नाराजगी, सपा का परंपरागत वोटर यादव, मुसलमान के साथ क्षत्रिय और मौर्या वोटों का साथ मिलने की वजह से नीरज मौर्य को 492515 वोट मिले हैं। जबकि भाजपा के धर्मेंद्र कश्यप को 476546 वोट मिले हैं। जिसके बाद नीरज मौर्या ने 15969 वोटों से अपनी जीत दर्ज की हैं।