पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार की पत्नी सौभाग्यवती गंगवार का हुआ निधन

0 288

- Advertisement -

बरेली। पूर्व केंद्रीय मंत्री और आठ बार के सांसद संतोष गंगवार की पत्नी सौभाग्यवती गंगवार का आज निजी अस्पताल में निधन हो गया वह 72 वर्ष की थी

सौभाग्यवती गंगवार को लोबीपी की शिकायत पर उनको निजी अस्पताल मेंभर्ती कराया गया था जहां उन्होंने आज सुबह 5:00 बजे इस दुनिया से अलविदा कह दिया उनकी मृत्यु का समाचार सुनकर पूरे बरेली में शोक की लहर दौड़ गई और हर कोई उनके आवास की तरफ जाने लगा

- Advertisement -

बरेली के लोकप्रिय सांसद की पत्नी की मृत्यु का समाचार सुनकर सभी को कष्ट हुआ और घर पर सांत्वना देने वालों का तांता लगा रहा मालूम हो की 7मई को लोकसभा चुनाव में वह अपनी बेटी और अपने पति संतोष गंगवार के साथ वोट डालने गई थी।