डीआरएम मुरादाबाद मंडल ने किया बरेली जंक्शन का औचक निरीक्षण

0 38

- Advertisement -

बरेली। डीआरएम मुरादाबाद राजकुमार सिंह ने बुधवार को जंक्शन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सिक लाइन, वेटिंग रूम व प्लेटफार्म संख्या दो का निरीक्षण कर खामियों को जल्द करने के निर्देश भी दिये।
उत्तर रेलवे ,मुरादाबाद मण्डल के रेल प्रबंधक, राजकुमार सिंह आज ११.३० बजे अपने लाव लश्कर के साथ जंक्शन पहुंचे और आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान सबसे पहले वह सिक लाइन का जायजा लेने पहुंचे, उनके यार्ड में पहुंचते रेल कर्मियों में हडक़म्प मच गया।

यार्ड में जो खामियां मिली उन्हे तत्काल दूर करने के निर्देश देते हुये प्लेटफार्म एक पर खड़ी भारत गौरव पर्यटक ट्रेन में सवार यात्रियों से हाल चाल पूछा,इस दौरान उन्हे कोई समस्या तो नही हुई के बारे में बातचीत भी की। यात्री रमेश चन्द्र ने बताया कि ट्रेन में खानपान का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।

- Advertisement -

प्लेटफार्म संख्या दो को ऊचां कराने के दिये निर्देश
प्लेटफार्म संख्या जिसकी ऊचाई मानक के अनुरूप न होने से बार-बार यात्री की जान पर आ पड़ती है। इसकी ऊचाई कराने के लिए सीनियर डीसीएम को निर्देश दिये।
पे-वेटिंग रूम से सीलिंग गिरने का कारण भी जाना
पिछले दो माह पहले पे वेटिंग रूम में सीलिंग गिरने से एक यात्री के सिर में चोट लगने की शिकायत पर वेटिंग रूम संचालक से सीलिंग गिरने का कारण भी पूछा। ओर दोबारा ऐसी घटना घटित न हो के लिए सर्तक रहने के निर्देश भी दिये।

वेटिंम रूम यात्री से पूछा कि पेमेंट करने के बाद पूरी सुविधाये मिल रही या नही,जिस पर यात्री ने बताया कि एसी कूलिंग कम कर रहे है। उन्होंने तत्काल एसी बदलवाने के निर्देश दिये,वही दोबारा शिकायत मिलने पर लाइसेंस निरस्त करने की चेतावनी भी दी।
निरीक्षण के समय सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता, स्टेशन अधीक्षक भानु प्रताप सिंह सिंह सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहें।