इज्जत नगर मंडल में स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि को आतंकवाद विरोधी दिवस के रूप में मनाया
- Advertisement -
बरेली । पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मण्डल ने भारत सरकार के पूर्व प्रधान मंत्री स्व. श्री राजीव गांधी की पुण्य तिथि आतंकवाद विरोध दिवस के रूप में मनाया।
इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक राजीव गुप्ता ने मंडल कार्यालय के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को देश की अहिंसा एवं सहनशीलता की परम्परा में दृढ़ विश्वास रखने को कहा। उन्होंने आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करने एवं मानव जाति के सभी वर्गों के बीच शान्ति, सामाजिक सद्भाव तथा सूझ-बूझ कायम करने और मानव जीवन मूल्यों को खतरा पहुंचाने वाली विघटनकारी शक्तियों से लड़ने की भी शपथ दिलाई।
- Advertisement -
शपथ के दौरान मंडल के सभी अधिकारी, पर्यवेक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मंडल कार्मिक अधिकारी अभिनव कुमार सिंह ने किया।