परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे की विशेष पहल, स्पेशल ट्रेनों से हजारों यात्रियों को मिली राहत*
- Advertisement -
*परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे की विशेष पहल, स्पेशल ट्रेनों से हजारों यात्रियों को मिली राहत*
बरेली। परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों और अन्य यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने यात्री सुविधाओं और भीड़ प्रबंधन को लेकर व्यापक इंतजाम किए। मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री प्रेम शंकर झा एवं सीनियर डीसीएम श्री महेश यादव के निर्देश पर एसीएम अंकित शर्मा, सीएमआई बरेली सैय्यद इमरान सहित रेलवे विभाग की टीम ने आरपीएफ और जीआरपी के सहयोग से व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की।
- Advertisement -
यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेनों का संचालन किया गया, ताकि विद्यार्थियों सहित हजारों यात्रियों को उनके गंतव्य तक सुरक्षित और सुगम तरीके से पहुंचाया जा सके।
स्टेशनों पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए निरंतर मॉनिटरिंग की गई। इसके साथ ही खानपान, पेयजल, उद्घोषणा प्रणाली, हेल्प डेस्क और अतिरिक्त टिकट काउंटर जैसी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं।
रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों की सक्रियता तथा विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के समन्वय से यात्रियों को राहत पहुंचाने का प्रयास किया गया। भीड़ के बीच यात्री सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए रेलवे प्रशासन ने व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया।