अजमेर शरीफ में ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह पर बरेली के अकीदतमंदों ने पेश की चादर, मुल्क की सलामती की मांगी दुआ

0 10

- Advertisement -

अजमेर शरीफ में ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह पर बरेली के अकीदतमंदों ने पेश की चादर, मुल्क की सलामती की मांगी दुआ

ख्वाजा के दरबार में हाजिरी देकर अमन, चैन और देश की तरक्की के लिए की दुआ; अकीदतमंदों ने कहा- सच्चे दिल से मांगी गई दुआ कभी खाली नहीं जाती

- Advertisement -

बरेली। सूफी संत ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह अजमेर शरीफ में बरेली से पहुंचे अकीदतमंदों ने हाजिरी देकर अकीदत के साथ चादर पेश की। इस दौरान उन्होंने मुल्क की तरक्की, खुशहाली, अमन-चैन और सलामती के लिए दुआ मांगी। दरगाह पर पहुंचकर अकीदतमंदों ने ख्वाजा गरीब नवाज के प्रति अपनी मोहब्बत और आस्था का इजहार किया।

बरेली से अजमेर शरीफ पहुंचे जायरीन ने कहा कि ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह पर देशभर से लोग अपनी मुरादें लेकर आते हैं। यहां हर अकीदतमंद को रूहानी सुकून और दिली इत्मीनान मिलता है। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा यकीन है कि सच्चे दिल और नेक नीयत से मांगी गई दुआ कभी खाली नहीं जाती। इसी अकीदे और भरोसे के साथ वे ख्वाजा के दरबार में हाजिरी देने पहुंचे हैं।

इस मौके पर अकीदतमंदों ने चादर पेश कर मुल्क में आपसी भाईचारे, मोहब्बत और एकता कायम रहने की दुआ की। साथ ही देश की तरक्की और सभी लोगों की खुशहाली के लिए भी बारगाह-ए-ख्वाजा में दुआएं मांगीं।

चादर पेश करने के दौरान कौनेन, सद्दाम, अयान, आर्शिल, साहिल, जुनैद, फरहान और मेहसाद खां समेत अन्य अकीदतमंद मौजूद रहे। सभी ने ख्वाजा गरीब नवाज की बारगाह में अपनी अकीदत का नजराना पेश किया और मुल्क की सलामती की दुआ के साथ अपनी हाजिरी पूरी की।