गांधी जयंती पर पुलिसकर्मियों को पदकों से किया सम्मानित डीआईजी अजय साहनी ने उत्कृष्ट सेवा के लिए उपनिरीक्षक अरुण कुमार शर्मा और हेड कांस्टेबल परमेन्द्र सिंह को किया सम्मानित
- Advertisement -
गांधी जयंती पर पुलिसकर्मियों को पदकों से किया सम्मानित
डीआईजी अजय साहनी ने उत्कृष्ट सेवा के लिए उपनिरीक्षक अरुण कुमार शर्मा और हेड कांस्टेबल परमेन्द्र सिंह को किया सम्मानित
बरेली। गांधी जयंती के अवसर पर बरेली परिक्षेत्र कार्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में पुलिस उपमहानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र आईपीएस अजय साहनी ने गृह मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से प्रदान किए गए सेवा पदकों से पुलिसकर्मियों को अलंकृत कर सम्मानित किया।
- Advertisement -
इस दौरान परिक्षेत्र कार्यालय बरेली में तैनात उपनिरीक्षक अरुण कुमार शर्मा को अति उत्कृष्ट सेवा पदक तथा हेड कांस्टेबल परमेन्द्र सिंह को उत्कृष्ट सेवा पदक प्रदान किया गया। डीआईजी ने दोनों पुलिसकर्मियों को पदक पहनाकर उनके सेवा कार्यों की सराहना की।
समारोह के दौरान डीआईजी अजय साहनी ने कहा कि पुलिस विभाग में कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और उत्कृष्ट सेवा का विशेष महत्व है। गृह मंत्रालय द्वारा प्रदान किए जाने वाले सेवा पदक पुलिसकर्मियों के समर्पण और जिम्मेदारियों के प्रति उनकी निष्ठा का सम्मान हैं।
उन्होंने सम्मानित पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार के सम्मान से पुलिसकर्मियों का उत्साह बढ़ता है और अन्य कर्मचारियों को भी बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने दोनों पुलिसकर्मियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित इस सम्मान समारोह में पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सम्मानित पुलिसकर्मियों को बधाई दी।