सदर तहसील में रक्तदान शिविर, तहसीलदार प्रशांत अवस्थी समेत 16 लोगों ने किया रक्तदान
- Advertisement -
सदर तहसील में रक्तदान शिविर, तहसीलदार प्रशांत अवस्थी समेत 16 लोगों ने किया रक्तदान
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट इशिता किशोर ने किया शिविर का शुभारंभ, सेवा संकल्प के तहत जरूरतमंदों को कराया भोजन; डॉ. मधु गुप्ता के 100 से अधिक रक्तदान की भी रही चर्चा
- Advertisement -
बरेली। तहसील सदर परिसर में बुधवार को रक्तदान शिविर और सेवा संकल्प के तहत भोजन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ सदर तहसील की उपजिलाधिकारी एवं ज्वाइंट मजिस्ट्रेट इशिता किशोर ने किया। उन्होंने स्वयं रक्तदान कर लोगों को जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आने का संदेश दिया। तहसीलदार प्रशांत अवस्थी ने भी रक्तदान कर शिविर में सहभागिता की।
शिविर में तहसीलदार प्रशांत अवस्थी समेत राजवीर, डॉ. मधु गुप्ता, मनीष कुमार दुबे, भीम सिंह, मेहराज आलम, मंजीत कुमार सिंह, मोहित साहू, योगेंद्र पाल सिंह, भानु प्रताप सिंह, आयुष्मान तिवारी, आदित्य सक्सेना, विनोद कुमार, डॉ. सैहवान अली, अनिल कुमार और प्रवीण कुमार सहित कुल 16 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदाताओं की स्वास्थ्य जांच के बाद जिला अस्पताल के ब्लड बैंक की टीम ने रक्त संग्रह की प्रक्रिया पूरी कराई।
डॉ. मधु गुप्ता ने 100 से अधिक बार किया रक्तदान
शिविर में अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सीबीगंज की प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. मधु गुप्ता ने भी रक्तदान किया। आयोजकों के अनुसार वह अब तक 100 से अधिक बार रक्तदान कर चुकी हैं। इससे पहले भी वह विभिन्न अवसरों पर रक्तदान करती रही हैं। कार्यक्रम में उनके निरंतर रक्तदान को समाजसेवा और जनजागरूकता से जोड़कर देखा गया।
डीपीएम बरेली इमरान खान और अर्बन हेल्थ कोऑर्डिनेटर अकबर हुसैन ने भी रक्तदान किया और लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की।
जिला अस्पताल की टीम ने संभाली व्यवस्था
रक्तदान शिविर में जिला अस्पताल के ब्लड बैंक के नोडल अधिकारी डॉ. अमित दिनकर के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रही। टीम ने रक्तदाताओं की आवश्यक जांच, पंजीकरण और रक्त संग्रह की प्रक्रिया पूरी कराई। पीआरओ मनोज कुमार, जय प्रकाश, अजीम और संतराम समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने भी व्यवस्थाओं में सहयोग किया।
सेवा संकल्प के तहत जरूरतमंदों को कराया भोजन
रक्तदान शिविर के साथ ही सेवा संकल्प के तहत जरूरतमंद लोगों के लिए भोजन वितरण भी किया गया। यह सेवा डॉ. मधु गुप्ता की ओर से अपने पिता दिवंगत आरके गुप्ता, माता मंजू गुप्ता और दादा-दादी की स्मृति में इनर व्हील क्लब ऑफ ग्लोरी प्लस के सहयोग से संचालित की जा रही है।
श्राद्ध पक्ष के अवसर पर आयोजित भोजन वितरण में जरूरतमंदों को भोजन कराया गया। इस सेवा कार्य में रमा गुप्ता, पार्थ और ईशान समेत अन्य लोगों का सहयोग रहा।
स्वास्थ्यकर्मियों ने भी बढ़ाया सेवा का कारवां
कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग से जुड़े चिकित्सकों और कर्मचारियों ने भी सहयोग किया। आयोजकों के अनुसार डॉ. रितिका भारद्वाज, डॉ. मोनिका गुप्ता, डॉ. ममता पाराशर, डॉ. रुचि जौहरी, डॉ. साहिबान अली, डॉ. अंशुमान तिवारी, डॉ. आदित्य और डॉ. मधु गुप्ता सहित कई चिकित्सक 100 से अधिक बार रक्तदान कर चुके हैं।
शिविर की व्यवस्थाओं में वैशाली, सुरभि, अफजा, अनीता, सुनीता, रीना और दीपाली सहित अन्य सहयोगियों ने योगदान दिया। UPHC सीबीगंज की आशा और एएनएम कार्यकर्ताओं समेत समस्त स्टाफ ने भी आयोजन में सहयोग किया।
फार्मासिस्ट हिरदेश कुमार, स्टाफ नर्स सरिता कुमारी, लैब टेक्नीशियन श्रवण कुमार, रजनी, रामलली, सरस्वती, एएनएम मनु राजपूत और आशा मीता गुप्ता सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी कार्यक्रम में शामिल रहे। SDM कार्यालय से अफजल ने भी व्यवस्थाओं में सहयोग किया।
कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कहा कि रक्तदान जरूरत के समय किसी मरीज के लिए जीवनरक्षक साबित हो सकता है। वहीं अन्नदान के माध्यम से जरूरतमंदों को तत्काल सहायता मिलती है। ऐसे सेवा कार्य समाज में सहयोग, संवेदना और मानवता की भावना को मजबूत करने में योगदान देते हैं।