बरेली में सिपाही सूरज का निधन’, लंबी बीमारी ने ली जान- पुलिस लाइन में शोक कि लहर , SSP अनुराग आर्य ने जताया दुख*

0 27

- Advertisement -

*’बरेली में सिपाही सूरज का निधन’, लंबी बीमारी ने ली जान- पुलिस लाइन में शोक कि लहर , SSP अनुराग आर्य ने जताया दुख*

रिपोर्ट/आसिफ अली

- Advertisement -

*’कोतवाली पुलिस ने भेजा शव पोस्टमार्टम को’, SSP बोले ‘विभाग ने खोया कर्मठ जवान’- परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा*

बरेली पुलिस लाइन में तैनात सिपाही सूरज का बुधवार को इलाज के दौरान निधन हो गया। लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे सिपाही ने अस्पताल में अंतिम सांस ली। घटना से पुलिस महकमे में शोक की लहर है।

*’सिविल लाइंस में रहता था परिवार’*
मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के सिविल लाइंस का है। सिपाही सूरज पुलिस लाइन में ड्यूटी पर थे। परिजनों ने बताया कि वे काफी समय से बीमार थे और शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। बुधवार सुबह तबीयत अचानक बिगड़ी और डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

*’SSP अनुराग आर्य ने जताया शोक’*
घटना पर बरेली एसएसपी अनुराग आर्य ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा कि ‘सिपाही सूरज एक कर्मठ और ईमानदार जवान थे। उनके निधन से विभाग को अपूरणीय क्षति हुई है। दुख की इस घड़ी में पूरा पुलिस परिवार परिजनों के साथ खड़ा है। परिवार को विभाग की तरफ से हर संभव मदद दी जाएगी’। एसएसपी ने अधिकारियों को पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार में पूरी सहायता करने के निर्देश दिए हैं।

*’पोस्टमार्टम के बाद सौंपा जाएगा शव’*
सूचना पर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की असल वजह साफ होगी। रिपोर्ट के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस लाइन में साथी जवानों ने नम आंखों से सिपाही सूरज को अंतिम विदाई दी।