मेयर उमेश गौतम ने ‘, हटाया गाड़ियों का काफिला- EV से पहुंचे नगर निगम ऑफिस *
- Advertisement -
मेयर उमेश गौतम ने ‘, हटाया गाड़ियों का काफिला- EV से पहुंचे नगर निगम ऑफिस *
रिपोर्ट/आसिफ अली
- Advertisement -
*’बरेलीवासियों से बोले मेयर- बेवजह मत निकालो कार’, इलेक्ट्रिक गाड़ी से दिया पर्यावरण बचाने का संदेश*
*बरेली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अपील का असर अब बरेली नगर निगम में भी दिखने लगा है। मेयर उमेश गौतम ने शनिवार को बड़ा फैसला लेते हुए अपने गाड़ियों का काफिला हटा दिया। मेयर उमेश गौतम इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ नगर निगम दफ्तर पहुंचे और शहर को ईंधन बचत और प्रदूषण कंट्रोल का नया मंत्र दिया।
*EV में सवार होकर पहुंचे मेयर, बोले ‘अब वक्त बदलने का है’*
शनिवार को नगर निगम का नजारा बदला हुआ था। मेयर उमेश गौतम काफिले की लंबी गाड़ियां छोड़कर इलेक्ट्रिक वाहन से दफ्तर पहुंचे। मेयर उमेश गौतम ने कहा कि बढ़ता प्रदूषण और तेल की खपत चिंता का विषय है। अब हर नागरिक को पेट्रोल-डीजल गाड़ियों के बजाय इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाना होगा। ये सिर्फ बचत नहीं, आने वाली पीढ़ी को साफ हवा देने की जिम्मेदारी है।
*’बेवजह कार निकालने से बचें बरेलीवासी’, मेयर की जनता से अपील*
मेयर उमेश गौतम ने बरेलीवासियों से सीधी अपील की। कहा कि जहां जरूरी न हो, वहां निजी गाड़ी निकालने से बचें। कम दूरी के लिए पैदल चलें, साइकिल चलाएं या इलेक्ट्रिक वाहन इस्तेमाल करें। मेयर उमेश गौतम ने कहा कि एक-एक व्यक्ति के छोटे कदम से बड़ा बदलाव आएगा। इलेक्ट्रिक गाड़ियों से तेल बचेगा, जेब बचेगी और सबसे जरूरी- बरेली की हवा साफ रहेगी। ये पहल PM और CM के पर्यावरण संरक्षण के विजन को जमीन पर उतारने के लिए है।