बरेली कलेक्ट्रेट में डीज़ल-पेट्रोल बैन’, शनिवार-सोमवार को नहीं घुस पाएगी गाड़ी- सिर्फ EV को एंट्री*

0 1

- Advertisement -

बरेली कलेक्ट्रेट में डीज़ल-पेट्रोल बैन’, शनिवार-सोमवार को नहीं घुस पाएगी गाड़ी- सिर्फ EV को एंट्री*

रिपोर्ट/आसिफ अली

- Advertisement -

*’कलेक्ट्रेट गेट पर तैनात हुई स्पेशल फोर्स’, नई व्यवस्था से खाली दिखा परिसर- प्रदूषण घटाने को बड़ा फैसला*

*बरेली,बरेली कलेक्ट्रेट में शनिवार से नया नियम लागू हो गया है। अब हफ्ते में दो दिन शनिवार और सोमवार को डीज़ल-पेट्रोल वाहनों की एंट्री पूरी तरह बंद कर दी गई है। इन दो दिनों में सिर्फ इलेक्ट्रिक वाहनों को ही कलेक्ट्रेट परिसर में आने की इजाजत मिलेगी। जिला प्रशासन के इस फैसले के बाद शनिवार को गेट पर स्पेशल फोर्स तैनात रही।

*नियम लागू होते ही बदली तस्वीर, खाली नजर आया कलेक्ट्रेट*
नई व्यवस्था को सख्ती से लागू करने के लिए कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाहर पुलिस और प्रशासनिक अफसरों की टीम तैनात रही। हर वाहन की चेकिंग हुई। डीज़ल-पेट्रोल गाड़ियों को गेट से ही वापस लौटा दिया गया। असर ये हुआ कि सामान्य दिनों के मुकाबले शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में भीड़ बेहद कम रही। पूरा परिसर लगभग खाली नजर आया।

*प्रदूषण घटाने और EV को बढ़ावा देने के लिए उठाया कदम*
प्रशासन का कहना है कि ये फैसला प्रदूषण कंट्रोल करने, कलेक्ट्रेट में साफ-सुथरा माहौल बनाने और इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए लिया गया है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि नई व्यवस्था में सहयोग करें और तय नियमों का पालन करें। आने वाले समय में इस नियम को और सख्ती से लागू किया जाएगा।