बरेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: धोखाधड़ी, रंगदारी समेत 14 मुकदमों में वांछित ‘डॉक्टर ताहिर’ की क्लास-B हिस्ट्रीशीट खोली*

0 27

- Advertisement -

बरेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: धोखाधड़ी, रंगदारी समेत 14 मुकदमों में वांछित ‘डॉक्टर ताहिर’ की क्लास-B हिस्ट्रीशीट खोली*

रिपोर्ट/आसिफ अली

- Advertisement -

*एसएसपी अनुराग आर्य के निर्देश पर नवाबगंज के बगिया निवासी ताहिर पर निगरानी बढ़ी, हत्या के प्रयास, राजद्रोह, SC/ST एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में दर्ज हैं केस*

*बरेली, 11 मई 2026:* बरेली पुलिस ने धोखाधड़ी और अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त शातिर अपराधी के खिलाफ सख्त कदम उठाया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के निर्देश पर नवाबगंज थाना क्षेत्र के मोहल्ला बगिया निवासी डॉक्टर ताहिर पुत्र इलियास के विरुद्ध क्लास-B हिस्ट्रीशीट खोली गई है।

*धोखाधड़ी से लेकर राजद्रोह तक, 14 मुकदमे दर्ज*
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, डॉक्टर ताहिर के खिलाफ थाना नवाबगंज में धोखाधड़ी, रंगदारी, लूट, हत्या का प्रयास, राजद्रोह, सरकारी कार्य में बाधा और SC/ST एक्ट समेत 14 अभियोग पंजीकृत हैं।

इनमें धारा 420, 467, 468, 471, 307, 384, 394, 124A, 3(1) SC/ST एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराएं शामिल हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय है।

*एसपी ने दिए सतत निगरानी के आदेश, हिस्ट्रीशीटर पर होगी कड़ी कार्रवाई*एसएसपी अनुराग आर्य ने निर्देश दिए हैं कि हिस्ट्रीशीटर की लगातार निगरानी की जाए। अपराधों में सक्रियता पाए जाने पर नियमानुसार प्रभावी विधिक कार्रवाई की जाए। पुलिस का कहना है कि हिस्ट्रीशीट खोलने का उद्देश्य अपराध पर अंकुश लगाना और दोबारा किसी घटना को रोकना है।

पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि यदि ऐसे किसी संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।