जिम संचालकों की हुई बैठक प्रशासन को पूरा सहयोग करने का दिया भरोसा
- Advertisement -
बरेली बॉडीबिल्डिंग एसोसिएशन की बैठक में जिम संचालकों मे नाराजगी बिजली-लाइसेंस की दिक्कतों पर जताई नाराजगी,
रिपोर्ट/आसिफ अली
- Advertisement -
पदाधिकारियों ने दिया समाधान का भरोसा*
*फिटनेस इंडस्ट्री की साख बचाने पर एसोसिएशन सख्त, हाल की विवादित घटना पर कानून-नैतिकता के दायरे में काम करने की चेतावनी, युवाओं को नशे से दूर लाने की योजना*
*बरेली, 11 मई 2026:* बरेली बॉडीबिल्डिंग एंड फिटनेस एसोसिएशन की अहम बैठक रविवार कोहाड़ापीर स्थित हेल्थ क्लब में संपन्न हुई। बैठक में शहरभर के जिम और हेल्थ क्लब संचालक एक मंच पर आए और इंडस्ट्री से जुड़ी चुनौतियों पर खुलकर मंथन किया।
*बिजली बिल से लाइसेंसिंग तक, संचालकों ने रखीं अपनी परेशानियां*
बैठक में जिम मालिकों ने संचालन में आ रही दिक्कतों को विस्तार से रखा। बिजली बिल में लगातार बढ़ोतरी, लाइसेंसिंग प्रक्रिया की जटिलता, जगह की कमी और संचालन खर्च बढ़ने जैसे मुद्दे प्रमुख रहे। संचालकों का कहना था कि फिटनेस को जनआंदोलन बनाने के लिए प्रशासनिक सहयोग और नीतिगत सहूलियत जरूरी है।
एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सभी बिंदुओं को नोट किया और जिम संचालकों को भरोसा दिलाया कि उनके हित में हर स्तर पर मदद की जाएगी।
*हाल की घटना पर एसोसिएशन ने दी सख्त हिदायत, कानून के दायरे में काम करने की अपील*
बैठक में हाल ही में बरेली में सामने आए एक जिम विवाद का भी जिक्र हुआ। एसोसिएशन ने कहा कि कुछ संचालकों पर अश्लील वीडियो बनाने और रंगदारी जैसे आरोपों से पूरे फिटनेस सेक्टर की छवि खराब हो रही है। सूत्रों के अनुसार, उस मामले में दो भाई संचालक फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं।
एसोसिएशन ने स्पष्ट किया कि अब किसी भी तरह की लापरवाही या गैरकानूनी गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी जिम मालिकों से कानून, नैतिकता और अनुशासन का पालन करने की अपील की गई।
*युवाओं को फिटनेस से जोड़ने पर बना प्लान, ट्रेनिंग और जागरूकता अभियान चलेंगे*
एसोसिएशन ने कहा कि बरेली में युवाओं को नशे और गलत आदतों से दूर रखकर फिटनेस की ओर लाना मुख्य लक्ष्य है। इसके लिए संयुक्त कार्ययोजना बनाकर ट्रेनिंग कार्यक्रम और जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे।
बैठक में अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद घड़ियाल, महासचिव विपिन भारद्वाज, संरक्षक परवेज मियां, सलीम अख्तर, जिम ओनर वसीम हुसैन, अलीम, असीम सकलैनी, ताहिर अली, परवेज समेत शहर के कई प्रमुख जिम संचालक मौजूद रहे।