बरेली ठेला कांड पर बृजेश पाठक का एक्शन मोड: अस्पताल के CCTV खंगालेंगे, लापरवाही मिली तो बर्खास्तगी तक तय, गरीब मरीजों से खिलवाड़ नहीं*

0 9

- Advertisement -

बरेली ठेला कांड पर बृजेश पाठक का एक्शन मोड: अस्पताल के CCTV खंगालेंगे, लापरवाही मिली तो बर्खास्तगी तक तय, गरीब मरीजों से खिलवाड़ नहीं*

रिपोर्ट/आसिफ अली

- Advertisement -

*डिप्टी CM ने भेजी जांच टीम, इमरजेंसी वार्ड से गेट तक होगी स्क्रूटनी, रिपोर्ट सीधे स्वास्थ्य मंत्री को, जिला अस्पताल की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल*

*बरेली/लखनऊ, बरेली जिला अस्पताल में बीमार महिला को ठेले पर लाने का वीडियो सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में भूचाल आ गया है। डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।

*सीटीवी से खुलेगा पूरा सच, इमरजेंसी से गेट तक होगी जांच*
स्वास्थ्य विभाग की टीम अब अस्पताल परिसर के हर कोने की सीसीटीवी फुटेज खंगालेगी। इमरजेंसी वार्ड, प्रवेश द्वार और स्टाफ की मूवमेंट को बारीकी से देखा जाएगा ताकि यह पता चल सके कि मरीज के पहुंचने पर क्या इंतजाम थे और कर्मचारियों ने कैसा रिस्पॉन्स दिया।

डिप्टी CM बृजेश पाठक ने कहा है कि जांच टीम की पूरी रिपोर्ट सीधे उन्हें सौंपी जाएगी। रिपोर्ट में लापरवाही साबित होने पर डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ से लेकर प्रशासनिक जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई होगी। बर्खास्तगी तक के संकेत दिए गए हैं।

*”गरीब मरीजों के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं”: बृजेश पाठक*
स्वास्थ्य मंत्री ने दो टूक कहा कि इलाज में देरी या एम्बुलेंस सेवा में चूक किसी भी हाल में मंजूर नहीं। सरकार की प्राथमिकता हर जरूरतमंद तक समय पर इलाज पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी।

बरेली जिला अस्पताल में एम्बुलेंस और इमरजेंसी सुविधा को लेकर पहले भी शिकायतें सामने आती रही हैं। वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन अलर्ट पर है और जांच रिपोर्ट आने तक अस्पताल प्रबंधन पर दबाव बढ़ गया है।