थाना इज्जतनगर में एंटी करप्शन का छापा, बैरियर टू चौकी पर 10 हजार रिश्वत लेते ट्रेनी दरोगा गिरफ्तार

0 21

- Advertisement -

थाना इज्जतनगर में एंटी करप्शन का छापा, बैरियर टू चौकी पर 10 हजार रिश्वत लेते ट्रेनी दरोगा गिरफ्तार

रिपोर्ट/आसिफ अली

- Advertisement -

*मृत आश्रित कोटे से भर्ती विमल चौहान को रंगे हाथ पकड़ा, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में होगी कार्रवाई*

*बरेली, इज्जतनगर थाना क्षेत्र की बैरियर टू पुलिस चौकी पर तैनात एक ट्रेनी दरोगा को एंटी करप्शन टीम ने 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोच लिया। कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में खलबली मच गई।

*शिकायत के बाद एंटी करप्शन टीम ने बिछाया जाल*
एंटी करप्शन टीम को सूचना मिली थी कि बैरियर टू चौकी पर तैनात दरोगा विमल चौहान रिश्वत मांग रहा है। शिकायत की पुष्टि के बाद टीम ने चौकी पर ही जाल बिछाया। शुक्रवार को दरोगा को 10 हजार रुपये लेते हुए मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। टीम ने रकम बरामद कर उसे हिरासत में ले लिया।

गिरफ्तारी के दौरान चौकी और थाना परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिसकर्मी भी इस घटनाक्रम को लेकर हैरान दिखे। एंटी करप्शन टीम आरोपी दरोगा से पूछताछ कर रही है। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करने की तैयारी है।

*मृत आश्रित कोटे से हुई थी भर्ती, विभागीय कार्रवाई भी तय*
सूत्रों के मुताबिक आरोपी दरोगा विमल चौहान की नियुक्ति मृत आश्रित कोटे से हुई थी। रिश्वतखोरी के मामले में गिरफ्तारी के बाद विभागीय कार्रवाई भी तय मानी जा रही है। मामले की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सक्रिय हो गए हैं।

एंटी करप्शन टीम अब यह जांच रही है कि आरोपी दरोगा पहले भी इस तरह की वसूली करता था या नहीं। फिलहाल टीम पूरे प्रकरण की गहन जांच में जुटी है।