बरेली: गन्ना किसानों का बकाया 210 करोड़ दिलाने सड़क पर उतरे पूर्व मंत्री भगवत शरण, चौकी चौराहे पर किया जोरदार प्रदर्शन*
- Advertisement -
बरेली: गन्ना किसानों का बकाया 210 करोड़ दिलाने सड़क पर उतरे पूर्व मंत्री भगवत शरण, चौकी चौराहे पर किया जोरदार प्रदर्शन*
रिपोर्ट/आसिफ अली
- Advertisement -
*नवाबगंज-बहेड़ी चीनी मिलों पर बकाया, बंद मिल फिर से चलाने और आवारा पशुओं से फसल बचाने की मांग, मंडलायुक्त को सौंपा ज्ञापन*
*बरेली, गन्ना किसानों की समस्याओं को लेकर पूर्व मंत्री भगवत शरण शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के नेताओं और किसानों के साथ सड़क पर उतर आए। चौकी चौराहे पर धरना-प्रदर्शन के बाद उन्होंने मंडलायुक्त को ज्ञापन सौंपकर बकाया भुगतान और अन्य मांगों का जल्द निस्तारण कराने की मांग की।
*72 करोड़ और 138 करोड़ का बकाया, किसानों की हालत बदहाल*
भगवत शरण ने ज्ञापन में नवाबगंज और बहेड़ी क्षेत्र के किसानों का कई सालों से रुका हुआ भुगतान दिलाने का मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि ओसवाल ओवरसीज लिमिटेड नवाबगंज चीनी मिल पर किसानों का करीब 72 करोड़ रुपये बकाया है। वहीं बहेड़ी चीनी मिल पर लगभग 138 करोड़ रुपये किसानों का बकाया है।
भगवत शरण ने कहा कि भुगतान न होने से किसान आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। खेती, बच्चों की पढ़ाई और घर का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। किसानों ने बंद पड़ी नवाबगंज चीनी मिल को दोबारा शुरू कराने की भी मांग की।
*आवारा पशु, राशन भ्रष्टाचार और गैस आपूर्ति पर भी उठाए सवाल*
प्रदर्शन के दौरान किसानों ने आवारा पशुओं से फसल को हो रहे नुकसान का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि किसान रात-दिन खेतों की रखवाली कर रहे हैं। ज्ञापन में रसोई गैस की अनियमित आपूर्ति, राशन वितरण में भ्रष्टाचार, गरीबों से अवैध वसूली, पेयजल योजना के तहत खोदी गई सड़कों की मरम्मत और सरकारी अस्पतालों में बेहतर इलाज की मांग भी शामिल रही।
गांवों में मृतक खातेदारों की विरासत दर्ज कराने के लिए विशेष अभियान चलाने की मांग भी उठाई गई।
*सपा नेताओं और बड़ी संख्या में किसान रहे मौजूद*
इस धरना-प्रदर्शन में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव, महानगर अध्यक्ष शमीम सुल्तानी, शमीम अहमद, प्रदीप, संजीव यादव, योगेश यादव समेत पार्टी के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में किसान शामिल रहे।