भीम आर्मी पदाधिकारी ने एआई से फर्जी ऑडियो बनाकर बदनाम करने का लगाया आरोप, रंगदारी मांगने की भी दी तहरीर
- Advertisement -
भीम आर्मी पदाधिकारी ने एआई से फर्जी ऑडियो बनाकर बदनाम करने का लगाया आरोप, रंगदारी मांगने की भी दी तहरीर
रिपोर्ट/आसिफ अली
- Advertisement -
*नकटिया निवासी सुशील गौतम बोले- राजनीतिक द्वेष में सोशल मीडिया पर वायरल की गई क्लिप, 5 लाख की डिमांड, कोतवाली में जांच की मांग*
बरेली में एआई तकनीक के दुरुपयोग का एक गंभीर मामला सामने आया है। भीम आर्मी से जुड़े पदाधिकारी सुशील कुमार गौतम ने आरोप लगाया है कि उनकी आवाज से मिलती-जुलती फर्जी ऑडियो क्लिप बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल की गई। साथ ही उनसे 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और झूठे मुकदमे में फंसाने की साजिश रचने का आरोप भी लगाया है।
*फर्जी ऑडियो से छवि खराब करने की कोशिश, संगठन ने दी तहरीर*
नकटिया स्थित डिफेंस कॉलोनी निवासी सुशील गौतम ने कोतवाली पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में कहा कि ग्राम भौना, थाना बहेड़ी निवासी ताहिर पुत्र रियाज ने राजनीतिक द्वेष के चलते उन पर दो लाख रुपये ऐंठने का झूठा आरोप लगाया है। शिकायत में कहा गया है कि आरोपी ने एआई से आवाज तैयार कर क्लिप वायरल कर दी, जिससे उनकी व्यक्तिगत छवि और भीम आर्मी संगठन की साख को नुकसान पहुंचा।
सुशील गौतम के अनुसार, 2025 में ताहिर को अवैध गतिविधियों के चलते संगठन से निष्कासित किया गया था। बाद में वह अपने भाई की जमानत के लिए संपर्क में आया, लेकिन अन्य अधिवक्ता से काम कराकर फीस वापस ले ली।
*रंगदारी और झूठे मुकदमे की धमकी, फॉरेंसिक जांच की मांग*
प्रार्थना पत्र में यह भी उल्लेख है कि भीम आर्मी कार्यकर्ता राकेश ने ताहिर और उसके साथी हसन रजा पर एक लाख रुपये लेकर काम न कराने का आरोप लगाया था। संगठन के हस्तक्षेप पर रकम वापस हुई तो आरोपी पक्ष नाराज हो गया।
आरोप है कि अब ताहिर और उसके सहयोगी सुशील गौतम समेत विकास बाबू एडवोकेट, समीर मैसी और आकाश सागर जैसे पदाधिकारियों को झूठे मुकदमे में फंसाने की साजिश कर रहे हैं। समझौते के नाम पर पांच लाख रुपये की रंगदारी भी मांगी जा रही है। सुशील गौतम ने एआई ऑडियो की फॉरेंसिक जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस का कहना है कि तहरीर मिल गई है। मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई तय होगी।