बरेली के आंवला में ओवरहेड टैंक गिरने से 5 घायल, डीएम अविनाश सिंह ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल*
- Advertisement -
- Advertisement -
बरेली के आंवला में ओवरहेड टैंक गिरने से 5 घायल, डीएम अविनाश सिंह ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल*
रिपोर्ट/आसिफ अली
*जल जीवन मिशन की टंकी शाम 5:30 बजे भरभराकर गिरी, प्रशासन ने शुरू की जांच, घायलों को सिद्धि विनायक अस्पताल में भर्ती कराया गया*
*बरेली, बरेली के आंवला तहसील के सरदार नगर गांव में जल जीवन मिशन के तहत बनी ओवरहेड वाटर टैंक सोमवार शाम अचानक गिर गई। हादसे में पांच लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी अविनाश सिंह सिद्धि विनायक अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना।
*शाम 5:30 बजे हुआ हादसा, प्रशासन ने संभाला मोर्चा*
विकास खंड आलमपुर जाफराबाद के ग्राम सरदार नगर में पानी की आपूर्ति के लिए बनी टंकी शाम करीब 5:30 बजे भरभराकर गिर पड़ी। टंकी गिरते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों की मदद से घायलों को मलबे से बाहर निकाला गया और तत्काल उपचार के लिए सिद्धि विनायक अस्पताल, बरेली में भर्ती कराया गया।
सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने अस्पताल में भर्ती घायलों से मुलाकात कर डॉक्टरों को बेहतर इलाज देने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को मौके पर जाकर राहत कार्य तेज करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा मानकों की जांच करने के आदेश दिए।
*प्रशासन ने शुरू की तकनीकी जांच, मलबा हटाने का काम जारी*
प्रशासन ने बताया कि टंकी जल जीवन मिशन के तहत बनाई गई थी। हादसे के कारणों की तकनीकी जांच कराई जाएगी। जेसीबी लगाकर मलबा हटवाया जा रहा है ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि मलबे में कोई अन्य व्यक्ति दबा न हो।
ग्रामीणों से पूछताछ में अभी तक किसी अन्य व्यक्ति के लापता होने की सूचना नहीं मिली है। डीएम ने कहा कि घायलों को हर संभव चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जाएगी और जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
हादसे के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और राहत कार्य में सहयोग करें।


