बरेली में फिल्मी स्टाइल चोरी: सुरंग खोदकर गोदाम से उड़ाया 28 लाख का कॉपर स्क्रैप

0 37

- Advertisement -

बरेली में फिल्मी स्टाइल चोरी: सुरंग खोदकर गोदाम से उड़ाया 28 लाख का कॉपर स्क्रैप

रिपोर्ट/आसिफ अली

- Advertisement -

*सीबीगंज में चोरों का कारनामा, पिछली दीवार से बनाई सुरंग; 2 टन तांबा ले उड़े बदमाश, CCTV खंगाल रही पुलिस*

*बरेली, बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र से चोरी की ऐसी वारदात सामने आई है जिसे सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई। यहां चोरों ने जमीन के नीचे सुरंग बनाकर एक गोदाम से करीब 28 लाख रुपये का कॉपर स्क्रैप पार कर दिया।

घटना महेशपुर इलाके में पद्मावती एसोसिएट्स फर्म के गोदाम की है। फर्म की मालिक शिवानी जैन के पति 28 अप्रैल को जब गोदाम का निरीक्षण करने पहुंचे तो पिछली दीवार के पास जमीन में खुदी हुई सुरंग देखकर उनके होश उड़ गए। अंदर जाकर देखा तो गोदाम में रखा करीब 2 टन कॉपर स्क्रैप गायब था।

*सुनियोजित तरीके से दिया वारदात को अंजाम*
बताया जा रहा है कि चोरों ने पहले गोदाम की पिछली दीवार के पास गहरा गड्ढा खोदा और सुरंग बनाकर अंदर एंट्री की। फिर आराम से 2 टन वजनी तांबे का स्क्रैप निकालकर फरार हो गए। चोरी का तरीका देखकर साफ है कि बदमाशों ने पूरी प्लानिंग के साथ वारदात को अंजाम दिया।

पद्मावती एसोसिएट्स फर्म विभिन्न विभागों से नीलामी में अप्रयुक्त सामग्री खरीदकर महेशपुर स्थित 1500 गज के गोदाम में रखती है। चोरी गए कॉपर स्क्रैप की बाजार कीमत करीब 28 लाख रुपये बताई जा रही है।

*पुलिस ने दर्ज किया केस, CCTV की जांच शुरू*
पीड़िता की तहरीर पर सीबीगंज थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि चोरों का सुराग मिल सके।

इस फिल्मी स्टाइल चोरी के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। लोग पूछ रहे हैं कि इतनी बड़ी सुरंग खोदकर माल पार कर दिया गया और किसी को भनक तक नहीं लगी। फिलहाल पुलिस सुराग तलाशने में जुटी है।