शुभलेश यादव बने सपा बरेली के नए जिलाध्यक्ष, अखिलेश यादव ने दी हरी झंडी
- Advertisement -
शुभलेश यादव बने सपा बरेली के नए जिलाध्यक्ष, अखिलेश यादव ने दी हरी झंडी
रिपोर्ट/आसिफ अली
- Advertisement -
*प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने जारी किया पत्र, कहा- फिर से दोबारा भरोसा कर बड़ी जिम्मेदारी दी*
*बरेली/लखनऊ, समाजवादी पार्टी ने बरेली संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए शुभलेश यादव को जिले की कमान सौंप दी है। प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने बुधवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति के बाद मनोनयन पत्र जारी किया। पत्र में साफ लिखा है कि शुभलेश यादव, निवासी 14 बन्नूवाल नगर फेज-3, सौ फुटा रोड, बरेली को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया जाता है।
पार्टी सूत्रों के मुताबिक शुभलेश यादव पर संगठन ने फिर से दोबारा भरोसा कर बड़ी जिम्मेदारी दी है। माना जा रहा है कि आने वाले पंचायत और निकाय चुनावों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। शुभलेश यादव पहले भी संगठन में कई अहम पदों पर रह चुके हैं और जमीनी कार्यकर्ताओं में उनकी अच्छी पकड़ बताई जाती है।
प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने 19 विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ से जारी पत्रांक में सभी कार्यकर्ताओं से नए जिलाध्यक्ष को सहयोग करने की अपील की है। पत्र में ‘मुलायम सिंह यादव अमर रहें’, ‘डॉ. लोहिया अमर रहें’ और ‘अखिलेश यादव जिंदाबाद’ के नारे भी लिखे गए हैं।
*संगठन को मजबूत करने की चुनौती*
बरेली में सपा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना शुभलेश यादव के सामने सबसे बड़ी चुनौती होगी। जिले में गुटबाजी खत्म कर 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट करना भी उनकी प्राथमिकता में रहेगा। मनोनयन के बाद समर्थकों में खुशी की लहर है। जल्द ही जिला कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।
अखिलेश यादव की मुहर के बाद शुभलेश यादव की ताजपोशी से बरेली सपा में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। ‘फिर से दोबारा भरोसा’ दिखाकर हाईकमान ने साफ कर दिया है कि मिशन 2027 के लिए बरेली में अभी से तैयारी शुरू हो गई है।