बरेली कलेक्ट्रेट गेट पर फिल्मी ड्रामा: वकील के साथ जा रही युवती को परिजनों ने बीच सड़क पकड़ा

0 89

- Advertisement -

बरेली कलेक्ट्रेट गेट पर फिल्मी ड्रामा: वकील के साथ जा रही युवती को परिजनों ने बीच सड़क पकड़ा

रिपोर्ट/आसिफ अली

- Advertisement -

*20 लाख रुपये और 600 गज जमीन का विवाद, प्रेम प्रसंग में उलझा मामला; पुलिस ने युवती को लिया हिरासत में*

*बरेली,कचहरी परिसर सोमवार दोपहर उस वक्त अखाड़ा बन गया जब एक युवती को लेकर जा रहे वकील को परिजनों ने बीच रास्ते घेर लिया। कलेक्ट्रेट गेट पर चीख-पुकार और हाथापाई से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते मामला पारिवारिक कलह से निकलकर 20 लाख रुपये, 600 गज जमीन और प्रेम प्रसंग तक जा पहुंचा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती को हिरासत में लेकर कोतवाली भेज दिया।

*वकील के साथ जा रही थी युवती, मां-बहन ने पकड़कर खींचा*
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक वकील युवती को लेकर अपने चेंबर की तरफ जा रहा था। तभी पीछे से कई महिलाएं और पुरुष दौड़ते हुए आए और युवती को जबरदस्ती पकड़कर अपने साथ ले जाने लगे। युवती के चिल्लाने पर भीड़ जुट गई। पहले लोगों को लगा अपहरण हो रहा है, लेकिन कुछ ही मिनट में साफ हो गया कि युवती को खींचने वाले कोई और नहीं, उसकी मां, बहन और घर के दूसरे सदस्य थे।

*20 लाख लेकर घर से गई थी, अब जमीन बेचने का आरोप*
विथरी चैनपुर के चंद बिचपुरी निवासी राहुल ने बताया कि उसकी बहन मोहिनी कुछ समय पहले घर से करीब 20 लाख रुपये लेकर चली गई थी। इसके बाद पिता छत्रपाल का निधन हो गया और करीब 600 गज जमीन मोहिनी के नाम हो गई। परिजनों का आरोप है कि अब मोहिनी वह जमीन बाहरी लोगों के नाम कराना चाहती है। परिवार को शक है कि वह किसी बाहरी व्यक्ति के प्रभाव में है। इसी वजह से कचहरी में देखते ही उसे रोकने की कोशिश की गई, जो हंगामे में बदल गई।

*पुलिस ने संभाला मोर्चा, कोतवाली में पूछताछ जारी*
कलेक्ट्रेट गेट पर हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को हटाया। युवती मोहिनी को सुरक्षित कर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस सभी पक्षों से पूछताछ कर रही है। जमीन, रुपये और प्रेम प्रसंग के एंगल से जांच की जा रही है।

परिवार का अंदरूनी विवाद जब कचहरी गेट पर खुलेआम सड़क पर आया तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। 20 लाख कैश और 600 गज जमीन के इस झगड़े में अब पुलिस की जांच के बाद ही साफ होगा कि सच्चाई क्या है। फिलहाल यह घटना देर तक वकीलों और वादकारियों के बीच चर्चा का विषय बनी रही।