बरेली पुलिस के कपडे पहनकर झाड़ रहा था रौब,आरोपी हसन सलाखों के पीछे पंहुचा

0 6

- Advertisement -

बरेली पुलिस के कपडे पहनकर झाड़ रहा था रौब,आरोपी हसन सलाखों के पीछे पंहुचा

रिपोर्ट/आसिफ अली

- Advertisement -

*बरेली सोशल मीडिया पर रील और रौब के चक्कर में एक युवक सलाखों के पीछे पहुंच गया। इज्जतनगर पुलिस ने उत्तर प्रदेश पुलिस की फर्जी जैकेट पहनकर फोटो पोस्ट करने और बारात में डांस कर रही महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाले आरोपी हसन खान को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने कार्रवाई कर 12 घंटे के अंदर ही आरोपी को कंजादासपुर से दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी हाथ जोड़कर माफी मांगता नजर आया।

*ट्वीट से खुला राज, पुलिस ने दिखाई तत्परता*
20 अप्रैल को थाना इज्जतनगर को सोशल मीडिया पर एक ट्वीट के जरिए शिकायत मिली। ट्वीट में एक युवक की फोटो थी जिसमें वह यूपी पुलिस का लोगो लगी जैकेट पहने था।

उसी युवक का एक वीडियो भी वायरल था जिसमें वह बारात में डांस कर रही महिलाओं पर अमर्यादित टिप्पणी कर रहा था। मामला संज्ञान में आते ही इज्जतनगर पुलिस हरकत में आई।

प्रभारी निरीक्षक सुरेशचंद्र गौतम के नेतृत्व में टीम गठित की गई। आरोपी की पहचान हसन खान पुत्र गुलफाम निवासी कंजादासपुर के रूप में हुई। पुलिस ने तत्काल मु0अ0सं0 313/26 धारा 79/205 बीएनएस के तहत केस दर्ज किया और 12 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

*‘चौपला से खरीदी थी जैकेट, गलती हो गई साहब’*
पुलिस पूछताछ में 28 वर्षीय हसन खान ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि वह ड्राइविंग का काम करता है। चौपला के पास एक दुकान से उसने यूपी पुलिस का लोगो लगी जैकेट खरीदी थी। शौक में जैकेट पहनकर फोटो खींची और सोशल मीडिया पर डाल दी। इसके बाद बारात में डांस कर रही महिलाओं का वीडियो बनाकर उस पर अभद्र टिप्पणी के साथ पोस्ट कर दिया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी के तेवर ढीले पड़ गए। पुलिस के सामने गिड़गिड़ाते हुए बोला, “साहब बहुत बड़ी गलती हो गई। आज के बाद सभी महिलाओं का सम्मान करूंगा।” पुलिस ने आरोपी के पास से फर्जी जैकेट बरामद करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

*इन धाराओं में हुआ केस, भेजा गया जेल*
थाना इज्जतनगर पुलिस ने आरोपी हसन खान के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 79 महिला की मर्यादा को ठेस पहुंचाने वाले शब्द, इशारा या कृत्य और धारा 205 लोक सेवक के रूप में प्रतिरूपण के तहत मुकदमा दर्ज किया है। विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।

*पुलिस टीम रही शामिल*
इस कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक सुरेशचंद्र गौतम, उ0नि0 तरुण कुमार और हे0का0 शौभित कुमार की टीम ने अंजाम दिया। पुलिस अधिकारियों ने साफ किया कि वर्दी का दुरुपयोग और महिलाओं के खिलाफ अभद्रता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सोशल मीडिया पर लाइक-व्यज के चक्कर में फर्जी पुलिस बनना और महिलाओं पर टिप्पणी करना हसन खान को महंगा पड़ गया। बरेली पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने साफ संदेश दिया है कि वर्दी और महिलाओं के सम्मान से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।