परसाखेड़ा इंडस्ट्रियल एरिया में अंकुर पेंट फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आसमान में छाया काले धुएं का गुबार

0 3

- Advertisement -

परसाखेड़ा इंडस्ट्रियल एरिया में अंकुर पेंट फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आसमान में छाया काले धुएं का गुबार

रिपोर्ट/आसिफ अली

- Advertisement -

*सीबीगंज बरेली में पेंट-केमिकल से भड़कीं ऊंची लपटें, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर: आग बुझाने में जुटी टीम*

*बरेली, थाना सीबीगंज क्षेत्र के परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब रोड नंबर एक पर स्थित अंकुर पेंट फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। सुबह करीब 11 बजे लगी इस आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। पेंट और केमिकल होने के कारण आग तेजी से फैली और फैक्ट्री से ऊंची ऊंची लपटें उठने लगीं। आसमान में धुएं का काला गुबार कई किलोमीटर दूर से ही देखा जा रहा है।

*दमकल की गाड़ियां मौके पर, बुझाने में आ रही दिक्कत*
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। पेंट फैक्ट्री होने की वजह से आग बुझाने में दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है। केमिकल और ज्वलनशील पदार्थ होने से आग बार बार भड़क रही है। फायर टीम लगातार पानी और फोम की बौछार कर रही है।

फिलहाल आग लगने के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। अधिकारियों का कहना है कि प्राथमिकता आग पर काबू पाने और आसपास की अन्य फैक्ट्रियों को इसकी जद में आने से बचाने की है। पूरे इंडस्ट्रियल एरिया में अफरा तफरी का माहौल है। राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। किसी के हताहत होने की अभी सूचना नहीं है।

आपको बता दे अंकुर पेंट फैक्ट्री में लगी आग ने परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में दहशत फैला दी है। पेंट और केमिकल की वजह से आग पर काबू पाना चुनौती बना हुआ है। प्रशासन अलर्ट पर है और आसपास की फैक्ट्रियों को सुरक्षित करने में जुटा है। जांच के बाद ही आग लगने की असल वजह सामने आएगी।