बरेली में अतिक्रमण पर सख्ती: नोटिस के बाद दुकानदारों ने खुद तोड़ी दुकानें

0 51

- Advertisement -

बरेली में अतिक्रमण पर सख्ती: नोटिस के बाद दुकानदारों ने खुद तोड़ी दुकानें

रिपोर्ट/आसिफ अली

- Advertisement -

बरेली। शहर में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई तेज हो गई है। नगर निगम के नोटिस के बाद कोहाड़ापीर इलाके में दुकानदारों ने खुद ही अपनी दुकानों के अवैध हिस्से तोड़ना शुरू कर दिया है। यह कार्रवाई सीएम ग्रिड योजना के तहत सड़क चौड़ीकरण को लेकर की जा रही है।

क्या है पूरा मामला?

कोहाड़ापीर क्षेत्र में कब्रिस्तान की बाउंड्री के बाहर वक्फ संपत्ति के नाम पर अवैध दुकानें बनाई गई थीं.

नगर निगम की नपाई में करीब 80 दुकानें अतिक्रमण में पाई गईं दुकानदार वर्षों से यहां व्यापार कर रहे थे, लेकिन अब कार्रवाई शुरू हुई

नोटिस के बाद खुद हटाया अतिक्रमण
नगर निगम ने दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस जारी किए अंतिम चेतावनी के बाद दुकानदारों ने खुद ही दुकानों के हिस्से तोड़ने शुरू कर दिए जहां कार्रवाई नहीं हुई, वहां निगम ने बुलडोजर चलाकर ध्वस्तीकरण किया

धर्मस्थलों की आड़ में हुआ निर्माण धर्मकांटे के पास मस्जिद और मंदिर के बीच दुकानों का निर्माण किया गया आरोप है कि धर्मस्थलों की आड़ लेकर अतिक्रमण किया गया सड़क किनारे की जमीन पर धीरे-धीरे कब्जा बढ़ता गया सीएम ग्रिड योजना के तहत हो रहा चौड़ीकरण कोहाड़ापीर से धर्मकांटा और नैनीताल रोड तक सड़क चौड़ीकरण प्रस्तावित पहले चरण में करीब सेकड़ो दुकानदारों को नोटिस जारी नैनीताल रोड के दुकानदारों को भी एक सप्ताह का समय दिया गया निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल स्थानीय लोगों का कहना है. कि वर्षों तक अतिक्रमण पर ध्यान नहीं दिया गया
अब योजना शुरू होते ही निगम को अपनी जमीन याद आई नपाई के लिए इस्तेमाल किया गया मानचित्र कई दशक पुराना बताया जा रहा है।