बरेली में नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार, प्रेमनगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई
- Advertisement -
बरेली में नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार, प्रेमनगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई
रिपोर्ट/आसिफ अली
- Advertisement -
बरेली। थाना प्रेमनगर पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ और अभद्र व्यवहार करने वाले वांछित आरोपी को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
घटना का पूरा मामला घटना 11 अप्रैल 2026 की है।
पीड़िता के पिता की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया। आरोपी सरताज आलम (28 वर्ष) निवासी कहरान रिठौरा, थाना हाफिजगंज, बरेली के खिलाफ केस दर्ज हुआ।
आरोप है कि आरोपी ने नाबालिग के साथ छेड़छाड़ की और धमकी दी।
मामले में बीएनएस की धारा 74/351(3) और पॉक्सो एक्ट की धारा 9M/10 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
ऐसे हुई गिरफ्तारी प्रेमनगर पुलिस ने अभियान चलाकर आरोपी की तलाश शुरू की।
पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की।
आरोपी को मुन्ना तारकश मस्जिद वाली गली के पास से सुबह करीब 11:40 बजे गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में आरोपी का बयान आरोपी ने बताया कि वह कोरियर डिलीवरी का काम करता है।
घटना के दिन वह कोरियर देने पीड़िता के घर गया था।
घर पर बच्ची अकेली होने का फायदा उठाकर उसने गलत हरकत की।
आरोपी का आपराधिक इतिहास वर्ष 2017 में मारपीट व धमकी का केस दर्ज।
वर्ष 2025 में भी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज।
वर्तमान में छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट के तहत तीसरा मामला दर्ज।