बरेली जिला अस्पताल में छापा: असामाजिक तत्वों पर डीएम का बड़ा एक्शन, सफाई व्यवस्था पर भी सख्ती

0 40

- Advertisement -

बरेली जिला अस्पताल में छापा: असामाजिक तत्वों पर डीएम का बड़ा एक्शन, सफाई व्यवस्था पर भी सख्ती

रिपोर्ट/आसिफ अली

- Advertisement -

बरेली। जिला अस्पताल में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब अविनाश सिंह अचानक निरीक्षण के लिए पहुंच गए। डीएम के पहुंचते ही अस्पताल परिसर में मौजूद असामाजिक तत्वों में अफरा-तफरी मच गई और कई लोग मौके से खिसक गए।

प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से अस्पताल में लंबे समय से चल रही अव्यवस्थाओं पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है।

निरीक्षण के दौरान डीएम अविनाश सिंह ने अस्पताल परिसर में घूम रहे संदिग्ध और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नाराजगी जताई।

उन्होंने पुलिस और अस्पताल प्रशासन को तुरंत ऐसे लोगों की धरपकड़ के निर्देश दिए। डीएम ने साफ कहा कि मरीजों और उनके तीमारदारों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इसके साथ ही डीएम ने अस्पताल की साफ-सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया। कई जगह गंदगी मिलने पर संबंधित अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई गई। उन्होंने निर्देश दिए कि अस्पताल परिसर, वार्ड और शौचालयों की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए ताकि मरीजों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण मिल सके। लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।

डीएम ने विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत की और अस्पताल में मिल रही सुविधाओं के बारे में फीडबैक लिया। कुछ मरीजों ने व्यवस्थाओं में सुधार की मांग रखी, जिस पर डीएम ने तुरंत अधिकारियों को सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए।

डीएम के इस औचक निरीक्षण के बाद अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं में बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है।