बरेली में PRD जवानों का प्रदर्शन, ड्यूटी बहाली की मांग को लेकर विकास भवन का घेराव
- Advertisement -
बरेली में PRD जवानों का प्रदर्शन, ड्यूटी बहाली की मांग को लेकर विकास भवन का घेराव
रिपोर्ट/आसिफ अली
- Advertisement -
1 अप्रैल से ड्यूटी न मिलने पर भड़के जवान, आर्थिक संकट का जताया दर्द
बरेली में गुरुवार को प्रांतीय रक्षा दल (PRD) के जवानों ने विकास भवन स्थित जिला कार्यालय और ड्यूटी कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। लंबे समय से ड्यूटी कर रहे जवानों का आरोप है कि 1 अप्रैल 2026 से उनकी ड्यूटी अचानक बंद कर दी गई है, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में मौजूद पीआरडी जवानों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि वे वर्षों से नियमित रूप से अपनी सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन बिना किसी स्पष्ट कारण के ड्यूटी रोक देना उनके साथ अन्याय है। जवानों का कहना है कि ड्यूटी न मिलने से उनके परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।
जवानों ने प्रशासन से मांग की कि उनकी ड्यूटी तुरंत बहाल की जाए और भविष्य में नियमित रूप से ड्यूटी लगाई जाए, ताकि उन्हें इस तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। प्रदर्शन कर रहे जवानों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे।
मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर उन्हें शांत कराने की कोशिश की। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं को गंभीरता से लिया जाएगा और जल्द ही उचित निर्णय लिया जाएगा।
फिलहाल प्रशासन के आश्वासन के बाद स्थिति शांत हो गई है, लेकिन अगर मांगें पूरी नहीं होती हैं तो बरेली में पीआरडी जवानों का आंदोलन आने वाले दिनों में और उग्र हो सकता है।