बरेली में शादी आयोजनों के लिए गैस सिलेंडर की सुविधा: डीएम की पहल से मौके पर मिले 8 कमर्शियल सिलेंडर
- Advertisement -
बरेली में शादी आयोजनों के लिए गैस सिलेंडर की सुविधा: डीएम की पहल से मौके पर मिले 8 कमर्शियल सिलेंडर
रिपोर्ट/आसिफ अली
- Advertisement -
जनता दर्शन में पहुंचे आवेदकों को मिली राहत, अब तक 225 लोगों को 725 सिलेंडर वितरित—छोटू गैस सिलेंडर और PNG कनेक्शन पर भी प्रशासन का फोकस
बरेली, 7 अप्रैल: बरेली में शादी समारोहों के दौरान गैस सिलेंडर की समस्या को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ी राहत देने वाली पहल शुरू की है। कलेक्ट्रेट में आयोजित जनता दर्शन के दौरान दो लोग शादी का कार्ड और प्रार्थना पत्र लेकर गैस सिलेंडर की मांग को लेकर जिलाधिकारी के सामने पहुंचे। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जिलाधिकारी ने ऑयल कंपनियों के सहयोग से मौके पर ही 8 कमर्शियल गैस सिलेंडर उपलब्ध करा दिए।
जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में विवाह और अन्य आयोजनों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था के तहत लगातार कमर्शियल गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
जिला पूर्ति अधिकारी के अनुसार, अब तक 225 आवेदकों को 725 कमर्शियल गैस सिलेंडर वितरित किए जा चुके हैं। इसके अलावा जनपद में 5 किलोग्राम का छोटू (एफटीएल) गैस सिलेंडर भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। इस सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं को पहली बार 1509 रुपये सिक्योरिटी जमा करनी होती है, जिसमें भरा हुआ सिलेंडर दिया जाता है। इसके बाद रिफिल कराने पर 565 रुपये का खर्च आता है। यह सुविधा जिले की 91 गैस एजेंसियों पर उपलब्ध है।
प्रशासन ने एलपीजी गैस सिलेंडर के बैकलॉग को जल्द खत्म करने का भी दावा किया है, जिससे बुकिंग के बाद उपभोक्ताओं को समय पर डिलीवरी मिल सके।
वहीं, शहर में पीएनजी गैस कनेक्शन को बढ़ावा देने के लिए सीयूजीएल (CUGL) द्वारा विशेष कैंप लगाए जाएंगे। नए पीएनजी कनेक्शन के लिए 5000 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है, साथ ही पहले बिल पर 500 रुपये की छूट भी दी जा रही है।