बरेली हादसे में सनसनीखेज खुलासा: सड़क दुर्घटना से खुली किडनैपिंग गैंग की परतें, 5 की मौत

0 84

- Advertisement -

बरेली हादसे में सनसनीखेज खुलासा: सड़क दुर्घटना से खुली किडनैपिंग गैंग की परतें, 5 की मौत

रिपोर्ट/आसिफ अली

- Advertisement -

गुड़गांव से अपहृत दो मासूम मिले घायल, 3 अपहरणकर्ताओं की हादसे में मौत—पुलिस ने तेज की जांच

बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे ने एक चौंकाने वाले अपहरण कांड का खुलासा कर दिया है। बड़ा बाइपास स्थित परधौली गांव के पास बोलेरो और खड़े टैंकर की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई थी। अब इस मामले में सामने आया है कि हादसे में घायल दो मासूम बच्चों का पहले गुड़गांव से अपहरण किया गया था।

पुलिस के मुताबिक, हादसे में मारे गए तीन लोग अपहरणकर्ता थे, जो बच्चों को लेकर फरार थे। दुर्घटना के बाद बच्चों के परिजनों और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी मिली। बताया जा रहा है कि बच्चों की मां को पहले ही किडनैपर्स द्वारा फोन पर धमकी दी गई थी, जिससे परिवार दहशत में था।

घटना के बाद बरेली पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच तेज कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के निर्देश पर एसपी सिटी मानुष परिक के नेतृत्व में दो विशेष टीमें गठित की गई हैं। ये टीमें अपहरणकर्ताओं के नेटवर्क को खंगालने और इस गैंग से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हैं।

पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि यह कोई संगठित गिरोह हो सकता है, जो बच्चों के अपहरण जैसी वारदातों को अंजाम देता था।

इस सनसनीखेज खुलासे के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं, पुलिस का दावा है कि जल्द ही पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश कर मामले का खुलासा किया जाएगा।