बरेली में फार्मर रजिस्ट्री के लिए किसानों को दूसरा मौका, 31 मई तक चलेगा विशेष अभियान
- Advertisement -
बरेली में फार्मर रजिस्ट्री के लिए किसानों को दूसरा मौका, 31 मई तक चलेगा विशेष अभियान
रिपोर्ट/आसिफ अली
- Advertisement -
आधार, खतौनी और मोबाइल नंबर के साथ गांव-गांव लगेंगे कैंप, सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में मिलेगी आसानी
बरेली। जिले के किसानों के लिए राहत भरी खबर है। फार्मर रजिस्ट्री नहीं करा पाने वाले किसानों को अब एक और मौका दिया गया है। 06 अप्रैल 2026 से 31 मई 2026 तक विशेष अभियान चलाकर छूटे हुए किसानों की फार्मर रजिस्ट्री तैयार की जाएगी।
यह अभियान एग्रीस्टैक परियोजना के तहत संचालित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य प्रत्येक पात्र किसान को डिजिटल डाटाबेस से जोड़ना है।
उप कृषि निदेशक हिमांशु पांडे ने बताया कि सरकार की मंशा किसानों को बिचौलियों से बचाते हुए सीधे उनके बैंक खातों में योजनाओं का लाभ पहुंचाने की है। इसके लिए किसानों की भूमि को आधार से लिंक कर एक यूनिक आईडी बनाई जा रही है।
इसी आईडी के माध्यम से किसान विभिन्न सरकारी योजनाओं और न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर अपनी उपज बेचने का लाभ उठा सकेंगे।
चार तरीकों से करा सकते हैं रजिस्ट्री किसान अपनी फार्मर रजिस्ट्री चार माध्यमों से करा सकते हैं मोबाइल ऐप के जरिए स्वयं (सेल्फ मोड)
कृषि विभाग के कर्मचारियों की सहायता से (असिस्टेड मोड) गांवों में लगने वाले कैंपों में (कैंप मोड) जन सेवा केंद्र (CSC) के माध्यम से इन दस्तावेजों की होगी जरूरत
रजिस्ट्री के लिए किसानों को आधार कार्ड, खतौनी की प्रति और आधार से लिंक मोबाइल नंबर साथ रखना अनिवार्य होगा।
गांव-गांव लगेंगे कैंप जिला प्रशासन के निर्देश पर कृषि और राजस्व विभाग की टीमें ग्राम स्तर पर कैंप आयोजित कर रही हैं। लेखपाल और कृषि कर्मचारी मौके पर ही किसानों की रजिस्ट्री पूरी करेंगे। इसके अलावा किसान नजदीकी जन सेवा केंद्र पर भी यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
मिलेंगे कई बड़े फायदे फार्मर रजिस्ट्री होने के बाद किसानों को कई सुविधाएं मिलेंगी MSP पर फसल बेचने में आसानी फसल बीमा और आपदा राहत पाने में सहूलियत फसली ऋण लेने की प्रक्रिया सरल कृषि इनपुट सप्लायर और खरीदारों से सीधा जुड़ाव गन्ना, उद्यान, मत्स्य, खाद्य एवं विपणन विभाग की योजनाओं का लाभ इसके अलावा पीएम किसान योजना की किस्त पाने के लिए भी यह रजिस्ट्री भविष्य में महत्वपूर्ण साबित होगी।
प्रशासन की ओर से किसानों से अपील की गई है कि वे समय रहते अपने जरूरी दस्तावेजों के साथ नजदीकी कैंप या जन सेवा केंद्र पर पहुंचकर अपनी फार्मर रजिस्ट्री जरूर कराएं, ताकि किसी भी सरकारी योजना का लाभ लेने में उन्हें परेशानी न हो।