तेज रफ़्तार बोलेरो टैंकर में घुसी, चार की मौके पर मौत से मचा हड़कंप 

0 73

- Advertisement -

तेज रफ़्तार बोलेरो टैंकर में घुसी, चार की मौके पर मौत से मचा हड़कंप

रिपोर्ट/आसिफ अली

- Advertisement -

सीबीगंज के परधोली के पास तेज रफ्तार बनी काल, कई घायल अस्पताल में भर्ती, रेस्क्यू जारी
बरेली। जिले के बड़ा बाईपास पर रविवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे ने सनसनी फैला दी।

सीबीगंज थाना क्षेत्र के परधोली गांव के पास लखनऊ की ओर से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े टैंकर में पीछे से जा टकराई। हादसा इतना भयावह था कि बोलेरो के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग बुरी तरह फंस गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन की रफ्तार काफी अधिक थी, जिससे चालक नियंत्रण खो बैठा और सीधे टैंकर में जा घुसा। टक्कर के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी।

चार लोगों की मौके पर मौत, कई गंभीर घायल
इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायलों को एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

हादसे के बाद एक युवक बोलेरो में बुरी तरह फंस गया, जिसे निकालने के लिए पुलिस और स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत की। कटर और अन्य उपकरणों की मदद से वाहन को काटकर उसे बाहर निकालने का प्रयास किया गया।

मौके पर भारी पुलिस बल, जांच शुरू घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। सीबीगंज इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि घायलों को तत्काल उपचार के लिए भेजा गया है और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस दर्दनाक हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।